5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट को दान किए 1 करोड़ 51 लाख रुपये

Shirdi Sai Baba News: अनंत अंबानी शिरडी से पहले साईं बाबा की समाधि पर गए। इसके बाद उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया। अनंत अंबानी के शिरडी दौरे के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 24, 2022

Anant Ambani in Shirdi Sai baba

अनंत अंबानी ने शिरडी साईंबाबा के दर्शन किये

Anant Ambani Shirdi Sai Baba: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने दिवाली के मौके पर शिरडी साईं बाबा के दर्शन किये. वह सोमवार को शिरडी के साईं बाबा मंदिर (Shirdi Sai Baba Temple) पहुंचे। इस दौरान अनंत अंबानी ने शिरडी साईं संस्थान को 1 करोड़ 51 लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दान की रकम का चेक सौंपा। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से अंबानी को धन्यवाद दिया गया।

अनंत अंबानी साईं बाबा की दोपहर की आरती में शामिल हुए। साईं संस्थान की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग्यश्री बानायत ने अनंत अंबानी का स्वागत किया। अंबानी के शिरडी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। यह भी पढ़े-Shirdi: पत्नी की आखिरी इच्छा हुई पूरी, डॉक्टर पति ने बाबा के दरबार में चढ़ाया 40 लाख का सोने का मुकुट


दो बार रद्द किया गया था दौरा

इससे पहले, अनंत अंबानी ने अक्टूबर के महीने में शिरडी की यात्रा की योजना बनाई थी। हालांकि, उन्हें अलग-अलग कारणों से महीने में दो बार दौरा रद्द करना पड़ा। हालांकि वह अब दिवाली के अवसर पर साईनगरी पहुंचे और साईं बाबा के दर्शन किए और प्रार्थना की।

अनंत अंबानी शिरडी से पहले साईं बाबा की समाधि पर गए। इसके बाद उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया। अनंत अंबानी के शिरडी दौरे के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

दिवाली के शुभ अवसर पर साईं बाबा के दर्शन करने सैकड़ों भक्त शिरडी आते हैं। इसमें देशभर के श्रद्धालु होते है और हर साल साईनगरी में भारी भीड़ उमड़ती है।

दो दिन पहले अनंत अंबानी मातोश्री गए थे और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। लगभग 3 घंटे तक अनंत अंबानी और उद्धव ठाकरे की चर्चा हुई। राज्य में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में हुई इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।