
मुंबई एसी लोकल ट्रेन (Photo: Western Railway/File)
Mumbai Local Train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए मध्य रेलवे (Central Railway) ने मेन लाइन पर 12 अतिरिक्त नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को एसी लोकल में अपग्रेड करने का फैसला किया है। ये नई एसी सेवाएं सोमवार (29 जून) से शुरू होंगी।
इन 12 ट्रेनों को नई सेवा के रूप में नहीं, बल्कि मौजूदा नॉन-एसी लोकल ट्रेनों की जगह एसी रेक के साथ चलाया जाएगा। इस बदलाव के बाद सेंट्रल रेलवे पर चलने वाली कुल एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 120 हो जाएगी।
मध्य रेलवे के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद मेन लाइन पर एसी लोकल ट्रेनों की संख्या 80 से बढ़कर 92 हो जाएगी। वहीं हार्बर लाइन पर पहले की तरह 28 एसी लोकल संचालित होती रहेंगी। इस तरह मुंबई मंडल में सप्ताह के कार्यदिवसों सोमवार से शुक्रवार तक कुल 120 एसी लोकल सेवाएं उपलब्ध होंगी।
हालांकि, कुल उपनगरीय लोकल सेवाओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले की तरह 1,820 लोकल सेवाएं संचालित होती रहेंगी।
29 जून से जिन ट्रेनों को एसी लोकल में बदला जा रहा है, उनमें टिटवाला, कल्याण, ठाणे, घाटकोपर, कुर्ला और सीएसएमटी के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। इनमें सुबह और शाम के पीक ऑवर्स की ट्रेनें भी शामिल हैं, जिससे ऑफिस जाने और लौटने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
अप दिशा (UP) की नई AC लोकल सेवाएं -
टिटवाला (06:46) – CSMT (08:31) (मॉर्निंग पीक)
घाटकोपर (09:16) – CSMT (09:53)
कुर्ला (16:34) – CSMT (17:08)
ठाणे (18:16) – CSMT (19:14)
कल्याण (21:04) – कुर्ला (22:03)
कुर्ला (22:22) – CSMT (22:53)
डाउन दिशा (DOWN) की नई AC लोकल सेवाएं-
ठाणे (05:35) – टिटवाला (06:23)
CSMT (08:37) – घाटकोपर (09:12)
CSMT (10:00) – कुर्ला (10:28)
CSMT (17:12) – ठाणे (18:08)
CSMT (19:18) – कल्याण (20:49) (ईवनिंग पीक)
CSMT (23:00) – ठाणे (23:57)
मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये 12 सेवाएं सोमवार से शनिवार तक ही एसी रेक के साथ संचालित होंगी। जबकि रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन इन्हें नॉन-एसी ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा। रेलवे का कहना है कि शहर की मेन लाइन पर एसी लोकल सेवाओं की संख्या बढ़ने से यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक होगा।
Published on:
28 Jun 2026 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
