
पुणे-बेंगलुरु महामार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत
Maharashtra Palghar Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar News) में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (Mumbai-Ahmedabad Highway) पर मंगलवार तड़के भयानक सड़क हादसा हुआ। दहाणु (Dahanu) इलाके में कासा पुल (Kasa Bridge) के पास एक तेज रफ्तार कार लग्जरी बस से आमने-सामने टकरा गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कर चालक के नियंत्रण खोने के बाद तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रही बस से भीड़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, चारों मृतक कार से मुंबई से गुजरात के सूरत (Surat) जा रहे थे। पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालासाहेब पाटिल ने बताया, "मृतकों की पहचान मोहम्मद हफीज (36), इब्राहिम दाऊद (60), आशिया कलेक्टर (57) और इस्माइल देसाई (42) के रूप में हुई है। सभी सूरत के बारडोली (Bardoli) के रहने वाले थे।" यह भी पढ़े-हनीमून मनाने माथेरान हिल स्टेशन गया था मुंबई का कपल, घोड़ा हुआ बेकाबू, युवक की गिरने से मौत
उन्होंने बताया कि “दुर्घटना कासा पुल के पास सुबह 3 बजकर 10 बजे हुई। सभी मृतक स्कोडा कार से गुजरात की तरफ जा रहे थे। तभी कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उनकी कार डिवाइडर पार करते हुए मुंबई-अहमदाबाद हाईवे की मुंबई जाने वाली लेन पर आ गई गया, और सामने से आ रही एक लक्जरी बस से टकरा गई।”
यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों के शव कार में ही फंस गए। जबकि लग्जरी बस में सवार तीन यात्री भी घायल हो गए। सभी घायल लोगों का कासा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Published on:
31 Jan 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
