13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! मुंबई में पिता ने 2 नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, सच सामने आया तो मां ने छोड़ा घर

Mumbai Rape Crime : मुंबई में एक शख्स ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 11, 2024

Mumbai News : मुंबई से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि 52 साल के शख्स ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब आरोपी की 18 वर्षीय बेटी ने शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के गिरगांव (Girgaon News) इलाके में 18 साल की शिकायतकर्ता अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी। कुछ महीने पहले पीड़ित लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ था। इसको लेकर बाल कल्याण समिति में शिकायत की गई थी। इसके बाद लड़की को अनाथालय भेजा गया था।

यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में फिर शर्मनाक घटना, 11 साल की बच्ची से मौलाना ने किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय पीड़िता की मां अनाथालय में उससे मिलने आई थी। जानकारी के अनुसार, मार्च महीने में मां ने अपनी बड़ी बेटी को उसके पिता की घिनौनी करतूतो के बारे में बताया। तब मां ने बड़ी बेटी को बताया कि उसका पिता उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म करता है। तब बड़ी बेटी ने भी अपनी मां को आपबीती सुनाई और कहा कि आरोपी पिता ने उसके साथ भी वही गंदी हरकत की है।

पिता द्वारा दोनों बेटियों के यौन उत्पीड़न की बात जानकर महिला (मां) को गहरा धक्का लगा। कथित तौर पर बड़ी बेटी के अनाथालय चले जाने के बाद आरोपी ने अपनी छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न करना शुरू किया। एक दिन मौका पाकर महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर घर से चली गई।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बड़ी बेटी के साथ उसका ही पिता 2011 से रेप कर रहा था, जब वह महज 5 साल की थी। आरोपी पिता ने उसे इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए कई सालों से वह यह अत्याचार चुपचाप सहती रही। आखिरकार 18 वर्षीय पीड़िता ने इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति से की और तब मामला वर्सोवा पुलिस के पास पहुंचा।

चूंकि यह घटना गिरगांव में हुई थी, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने वीपी रोड को मामला ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।