
Maharashtra News : महाराष्ट्र के बीड जिले (Beed Crime) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। एक उर्दू शिक्षक पर 11 साल की नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ पेठ बीड पुलिस स्टेशन में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक का नाम रियाज शेख बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से बीड जिले में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के मुताबिक, वह पिछले पांच-छह महीने से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था. आरोपी ने पीड़ित लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बीड के मोमिनपुरा इलाके में रहने वाला मौलाना रियाज शेख अपने घर पर उर्दू और अरबी भाषा पढ़ाता था। हर छात्र का पढ़ाने का समय अलग-अलग था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिछले कई महीनों से नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था।
घटना के बारे में पता चलते ही 11 साल की पीड़िता के परिजन सन्न रह गए। लड़की के माता-पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कथित तौर पर जब पत्नी और बच्चे घर पर नहीं होते थे तो आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य लड़कियों का भी यौन उत्पीड़न किया है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाये।
पीड़िता पिछले छह-सात महीने से उर्दू सिखने के लिए आरोपी के पास जा रही थी। शिकायत के अनुसार, बच्ची के साथ सात से आठ बार दुष्कर्म किया गया। मामले की जांच चल रही है।
Updated on:
06 Sept 2024 10:47 pm
Published on:
06 Sept 2024 10:47 pm
