
मुंबई की धीरज हेरिटेज बिल्डिंग में आग
Santacruz Dheeraj Heritage Building Fire: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में गुरुवार शाम एक कमर्शियल इमारत में भीषण आग लग गई। सांताक्रूज पश्चिम क्षेत्र में धीरज हेरिटेज बिल्डिंग के बेसमेंट में आज अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शाम पांच बजे के करीब लगी। बाद में आग बेसमेंट में पार्किंग क्षेत्र से लेकर इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत के अंदर के सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग में दर्जनभर से ज्यादा कार और दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड में गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे 2 भाइयों की जलकर मौत
अधिकारियों ने बताया कि सांताक्रूज़ पश्चिम में मिलन सबवे (Milan Subway) के पास शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग पांच मंजिला कमर्शियल इमारत धीरज हेरिटेज के बेसमेंट में लगी। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बीएमसी ने बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, इमारत के बेसमेंट में दो महिलाओं के फंसे होने की संभावना है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि लेवल-2 की आग लगी थी। सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पांच जंबो टैंकर मौके पर तैनात हैं। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है।
Published on:
25 Jan 2024 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
