15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में 14 मंजिला इमारत में बड़ी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, तीन लोगों की मौत

Mumbai Fire : मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक इमारत में आज सुबह आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 16, 2024

Andheri Lokhandwala complex Fire

Andheri Lokhandwala Fire Update : मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स (Lokhandwala Complex) में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आग 14 मंजिला आवासीय इमारत की दसवीं मंजिल पर लगी। मृतकों में दो वरिष्ठ नागरिक शामिल है।

बीएमसी के मुताबिक, आग सुबह करीब 8 बजे अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के फोर्थ क्रॉस रोड पर स्थित रिया पैलेस बिल्डिंग (Riya Palace Building) में लगी। हालांकि आग इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट तक सीमित रही। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

पीड़ितों को नहीं मिला बचने का मौका-

एक अधिकारी ने बताया आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए थे, उन्हें जब कूपर हॉस्पिटल (Cooper Hospital) ले जाया गया तो डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलबेटा (42) के तौर पर हुई है। चंद्रप्रकाश सोनी और कांता सोनी का बेटा विदेश में नौकरी करता है, जबकि मृतक पेलबेटा बुजुर्ग दंपत्ति का नौकर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान, शिक्षकों की बल्ले-बल्ले!

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे तक आग बुझा ली गई। फ़िलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग