
मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही
Mumbai Borivali Building Collapse Saibaba Nagar: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के बोरीवली इलाके (Borivali News) के साईबाबा नगर (Saibaba Nagar) में एक चार मंजिला इमारत शुक्रवार दोपहर को ढह गई। माना जा रहा है कि रहवासी इलाके में स्थित इमारत के मलबे में कई लोग दबे हो सकते है।
यह हादसा ऐसे समय पर हुआ है, जब मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव की धूम है। जानकारी के मुताबिक, बोरीवली पश्चिम के साईनगर में चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत का नाम गीतांजली है। इस इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू हो चुका है। जबकि बीएमसी (BMC) अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके है। यह भी पढ़े-मुंबई से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 12 घंटे में होगा तय... नितिन गडकरी ने कंपनियों से की लग्जरी बस बनाने की अपील
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस इमारत में सात से आठ परिवार रह रहे थे। फ़िलहाल स्थानीय नागरिकों की मदद से यहां बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर इमारत ढह गई। इस बीच स्थानीय लोगों से जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में पड़ोस के फुटपाथ पर रहने वाले कुछ लोग भी घायल हुए हैं।
अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग इमारत के मलबे में दबे हुए हैं और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे का शिकार हुई इमारत काफी पुरानी बतायी जा रही है।
Published on:
19 Aug 2022 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
