29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल सेतु से चौथी आत्महत्या! अब 40 साल के बैंक मैनेजर ने समुद्र में लगाई छलांग

Mumbai Banker Suicide : 40 वर्षीय बैंक मैनेजर ने आज अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 30, 2024

मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर आत्महत्या करने का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को 40 वर्षीय बैंक मैनेजर ने अटल सेतु से समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। सूचना मिलते ही शिवडी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि मुंबई के मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) पुल पर सोमवार सुबह 9.57 बजे के करीब सुशांत चक्रवर्ती (Sushant Chakravarty) ने एसयूवी कार खड़ी की और कथित तौर पर समुद्र में छलांग लगा दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोहित खोत ने कहा, "हमें यातायात विभाग से सूचना मिली, जिसके बाद समुद्र में कूदे व्यक्ति का पता लगाने के लिए टीमें घटनास्थल पर भेजी गई।"

यह भी पढ़े-अटल सेतु से फिर आत्महत्या, 35 वर्षीय बैंकर ने समुद्र में लगाई छलांग, घटना CCTV कैमरे में कैद

पुलिस को मौके पर एक वाहन मिला, जिसकी तलाशी लेने पर पता चला कि चक्रवर्ती मुंबई के परेल इलाके में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते है। चक्रवर्ती की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक मैनेजर पति काम के भारी दबाव में थे।

पुलिस के मुताबिक, सुशांत चक्रवर्ती अपनी एसयूवी से अटल सेतु पुल पर गए। उन्होंने कार को एक साइनबोर्ड के पास खड़ी कर दी और खुद समुद्र में कूद गए। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शिवड़ी पुलिस व तटीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

गौरतलब हो कि पिछले कुछ महीनों में अटल सेतु से आत्महत्या की यह चौथी घटना है। इसी महीने 35 वर्षीय एक बैंकर ने अटल सेतु से कूदकर जान दे दी थी। मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी (Alex Regi) के तौर पर हुई। तब भी परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतक पर काम का दबाव था।

इससे पहले पहले मुलुंड की रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने अटल सेतु से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब कैब चालक की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि महिला जिस किराए पर ली गई कैब से घटनास्थल पर पहुंची थी, उसी कैब के चालक ने उसे बचाया। महिला जैसे ही पुल से समुद्र में कूदी चालक ने उसके बाल पकड़ लिए। इस घटना से पहले 38 वर्षीय एक इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी।