5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में मानवता शर्मसार! सड़क किनारे शिशु का शव मिला, माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

Mumbai News : मुंबई के धारावी इलाके में सड़क किनारे एक नवजात का शव मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 14, 2024

Mumbai Dharavi Crime : मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के धारावी इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे एक शिशु का शव मिला। पुलिस ने संदेह जताया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चे को वहां छोड़कर भाग गया है।  

यह भी पढ़े-पुणे में चलती बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक, सामने आया Video

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे की उम्र 5 से 6 महीने के बीच है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया और नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने जांच कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई की धारावी पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े-मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे की भूख हड़ताल खत्म, सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम, कहा- अब सीधे…