25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नड़ एक्ट्रेस Krishi Thapanda के घर से मिली बिजनेसमैन की Dead Body, मौत से पहले किया अभिनेत्री को कॉल

Krishi Thapanda Case: कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापांडा के घर से मिला बिजनेसमैन का शव, संदिग्ध मौत का मामला आया सामने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने घटना से पहले एक्ट्रेस से कांटेक्ट करने की कोशिश की थी। पुलिस कर रही है जांच।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 25, 2026

Man found dead in Kannada actor Krishi Thapanda's Bengaluru home

कृषि थापांडा के घर में मिला बिजनेसमैन का शव, पुलिस ने शुरू की जांच। (फोटो सोर्स: krishithapanda)

Krishi Thapanda: बेंगलुरु के रहने वाले 33 साल के बिजनेसमैन वैशाख, एक्ट्रेस, मॉडल और 'बिग बॉस कन्नड़' की एक्स कंटेस्टेंट कृषि थापांडा के घर में मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से पहले उन्होंने एक्ट्रेस से संपर्क किया और उन्हें मैसेज भेजकर कहा कि वह अपनी जान देने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कन्नड़ एक्ट्रेस के कृषि थापांडा के घर में मिली बिजनेसमैन की डेड बॉडी

'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जून की रात पुलिस को कृषि थापांडा के RR नगर वाले घर में बिजनेसमैन वैशाख मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार, बिजनेसमैन गिरीनगर के रहने वाले थे और पिछले कुछ दिनों से RR नगर के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय वो कृषि के अपार्टमेंट में अकेले थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट या वीडियो मैसेज नहीं मिला है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि घटना से पहले वैशाख ने कृषि को फोन किया था, लेकिन वो फोन नहीं उठा पाईं क्योंकि वह नेलमंगला में थीं। बताया जाता है कि उन्होंने एक्ट्रेस को मैसेज भेजकर इस बात का इशारा किया था कि वो अपनी जान दे रहे हैं। मैसेज देखने के बाद एक्ट्रेस ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी, जो तुरंत अपार्टमेंट पहुंचे। हालांकि, जब वो वहां पहुंचे तो वैशाख मृत पाए गए। उनके पिता ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वैशाख पर पहले भी पुलिस केस दर्ज हो चुका है

ख़बरों की मानें तो, इस साल की शुरुआत में वैशाख को जबरन वसूली और धमकी देने के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अरविंद रेड्डी नाम के एक बिजनेसमैन को कूरियर सर्विस के जरिए धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें कई करोड़ रुपये की मांग की गई थी। खत में गंभीर परिणाम भुगतने की वॉर्निंग भी दी गई थी। अरविंद की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और वैशाख को गिरफ्तार कर लिया गया था। .

कौन हैं कृषि थापांडा?

बता दें कि कृषि थापांडा ने 2016 में आई फिल्म 'अकीरा' से सैंडलवुड (कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री) में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'एराडु कनासु' और 'कन्नडक्कागी ओंदनु ओट्टी' जैसी फिल्मों में काम किया। कृषि ने 2016 में किच्चा सुदीप द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस कन्नड़' के सीजन 5 में भी हिस्सा लिया था। आखिरी बार ये एक्ट्रेस 2025 की फिल्म 'गाना' में प्रज्वल देवराज, वेदिका कुमार और यशा शिवकुमार के साथ नजर आई थीं। हालांकि, कृषि की ओर से इस घटना के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।