6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: काली-पीली टैक्सी पर जल्द लगेंगे रूफ टॉप इंडिकेटर, मुंबईवासियों को ऐसे होगा फायदा

Mumbai Kaali Peeli Taxi: लाल रंग का अर्थ होगा कि वाहन किराए पर लिया गया है और उसमें यात्री है, जबकि हरे रंग का अर्थ है कि टैक्सी भाड़ा लेने के लिए खाली है और सफेद का मतलब होगा टैक्सी ड्राइवर ऑफ ड्यूटी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 14, 2022

Mumbai Taxi Union Strike

मुंबई में टैक्सी यूनियन ने किया हड़ताल का ऐलान

Mumbai News: मुंबईवासियों को अमूमन काली-पीली टैक्सी की सवारी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। आने वाले समय में ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए अहम बदलाव होने जा रहे है। 31 मार्च 2023 से आप काली-पीली टैक्सी की छत की रोशनी से जान सकेंगे कि वह खाली (Vacant) है, किराए (Hired) पर है या ड्राइवर आराम करने के मूड में है।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) ने शहर की सभी टैक्सियों के लिए समय सीमा से पहले कलर-कोडेड इंडिकेटर लगाना अनिवार्य कर दिया है। एमएमआरटीए के एक अधिकारी ने कहा, "रूफ टॉप इंडिकेटर होने से टैक्सी ड्राइवर बहाना बनाकर यात्री को बिठाने से मना भी नहीं कर सकेंगे।" यह भी पढ़े-Thane: ट्यूशन जा रहे उद्योगपति के बेटे का अपहरण, 2 करोड़ की फिरौती मांगी, 300+ पुलिसकर्मियों की टीम ने बचाया

इंडिकेटर पर अंग्रेजी और मराठी भाषा में लिखा होगा और हरे, लाल और सफेद रंग की एलईडी रोशनी होगी। लाल रंग का अर्थ होगा कि वाहन किराए पर लिया गया है और उसमें यात्री है, जबकि हरे रंग का अर्थ है कि टैक्सी भाड़ा लेने के लिए खाली है और सफेद का मतलब होगा टैक्सी ड्राइवर ऑफ ड्यूटी है।

यह प्रोजेक्ट पहली बार 2012 में प्रस्तावित किया गया था, जिसे जनवरी 2014 में गति मिली, तब परिवहन विभाग ने लोगों से सुझाव और आपत्तियों को जानने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की थी। हालाँकि, महामारी सहित विभिन्न कारणों से इसके कार्यान्वयन में देरी होती चली गई।

बता दें कि शहर में 40,000 से अधिक काली-पीली हैं, जिनमें से मुश्किल से 20,000 वर्तमान में सड़कों पर चल रही हैं। एप आधारित कैब के कारण यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आने से काली-पीली टैक्सी चालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।