2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Fire: कांजुरमार्ग में म्हाडा कॉलोनी बिल्डिंग में लगी आग, 5 लोग घायल, अफरा-तफरी मची

Mumbai Kanjurmarg News: आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। घटना की आगे की जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 26, 2023

mumbai Santacruz fire

मुंबई के सांताक्रूज में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

Kanjurmarg Karve Nagar MHADA Colony Fire: मुंबई (Mumbai Fire) के कांजुरमार्ग इलाके (Kanjurmarg News) के कर्वे नगर (Karve Nagar) स्थित म्हाडा कॉलोनी (MHADA Colony) की एक इमारत में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कांजुरमार्ग पूर्व के कर्वे नगर में म्हाडा कॉलोनी की इमारत नंबर पी-2 में सुबह करीब साढ़े 9 बजे आग लगी। सूचना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) मौके पर पहुंची और 14 मंजिल इमारत में आग बुझाने का अभियान शुरू किया। यह भी पढ़े-मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों क्या फिर होगी बारिश? जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

बीएमसी ने कहा कि आग पर सुबह करीब 9 बजकर 57 मिनट पर काबू पा लिया। अधिकारी ने कहा कि आग इमारत के भूतल पर लगे बिजली मीटर केबिन से फैली। भूतल पर मौजूद मीटर बॉक्स रूम से आग शुरू हुई और तारों के जरिये ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

सभी पांच घायलों को पास के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल (Babasaheb Ambedkar Hospital) ले जाया गया। बीएमसी अधिकारी ने कहा, "पांच लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी पांच लोगों की हालत अब स्थिर है।"

इस घटना में घायल हुए लोगों की पहचान विमल जलिंदर साकटे (74), अलका साकटे (40), नताशा साकटे (13), अंजलि मावलंकर (60) और करुणा उबाले (65) के रूप में हुई है। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। घटना की आगे की जांच की जा रही है।

मलाड अग्निकांड के पीड़ितों को 50 हजार रुपये की मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राज्य विधानसभा में मलाड के अप्पा पाड़ा झुग्गियों में आग लगने से अपने घरों को खोने वाले परिवारों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। पिछले सप्ताह मुंबई के मलाड इलाके की घनी झुग्गियों में भीषण लगने से हजारों घर स्वाहा हो गए और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। जबकि आग में एक शख्स की मौत हो गई थी।