
मुंबई लोकल से जुड़ी बड़ी खबर, रविवार के दिन कई रूट्स पर है मेगा ब्लॉक
Mumbai Trans Harbor Trains Stop: मुंबई में बारिश से आज (शनिवार) राहत मिली तो तकनीकी समस्या ने मुंबईकरों की दिक्कत बढ़ा दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, शहर के उपनगरीय इलाके की महत्वपूर्ण ट्रांस हार्बर लाइन ठप पड़ गई है। जिस वजह से स्टेशनों पर सैकड़ों यात्री फंस गए है। फ़िलहाल रेलवे के अफसर व इंजिनियर तकनीकी समस्या को दूर करने के काम में लगे हुए है।
जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के कोपरखैरने स्टेशन (Koparkhairane Station) के पास लोकल ट्रेन को बिजली आपूर्ति करने वाले ओवरहेड (OHE) तार में फाल्ट हो गया है। मध्य रेलवे की मुंबई की ट्रांस हार्बर लाइन ठाणे से पनवेल और वाशी के बीच चलती है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग लोकल ट्रेनों से अपने गंतव्य तक पहुँचते है। यह भी पढ़े-Ganpati Special Train: कोंकण जाने वाली गणपति विशेष ट्रेनों में रिजर्वेशन हुआ शुरू, यहां जानिए डिटेल्स
मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण ट्रांस हार्बर रूट पर फिलहाल लोकल ट्रेनें नहीं चल रही हैं। उन्होंने आज दोपहर में ट्वीट कर कहा “ट्रांस हार्बर लाइन पर कोपरखैरने स्टेशन के पास ओएचई तार में समस्या हुई है और यहां लोकल ट्रेनें अभी बंद हैं। इसे ठीक करने में रेल कर्मचारी जुटे हुए। ठाणे और नेरुल के बीच ट्रांस हार्बर ट्रेनें दोपहर 12.40 बजे से प्रभावित हुई हैं। हम आपको इसको लेकर अपडेट देते रहेंगे।“
मध्य रेलवे अपने उपनगरीय नेटवर्क पर ट्रेन सेवाओं में लगातार वृद्धि कर रहा है। इसके तहत मुंबई की ट्रांस हार्बर लाइन पर कई वातानुकूलित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई। अमूमन बारिश के सीजन में इस लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होती है।
Published on:
09 Jul 2022 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
