7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 सप्ताह… 50 हजार जीतने का मौका! मुंबई लोकल यात्रियों के लिए शानदार मौका, Lucky Yatri Yojana क्या है?

Mumbai Local Lucky Yatri Scheme : अगर आप मुंबई लोकल से सफर करते हैं, तो अब आपके पास हर दिन नगद राशि जीतने का शानदार मौका आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Mar 2025, 6:01 PM IST

mumbai local passenger died

मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। मध्य रेलवे (Central Railway) ने यात्रियों के लिए ‘लकी यात्री योजना’ (Lucky Yatri Yojana) शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों को वैध टिकट या पास होने पर हर दिन 10,000 रुपये और हर हफ्ते 50,000 रुपये तक जीतने का मौका मिल सकता है।

कैसे मिलेगा इनाम?

* हर दिन एक भाग्यशाली यात्री को 10,000 रुपये मिलेंगे।

* हर हफ्ते एक यात्री को 50,000 रुपये का बंपर इनाम मिलेगा।

* विजेताओं का चयन रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग के दौरान रैंडमली किया जाएगा।

* चुने गए यात्री को अपना वैध टिकट या पास दिखाना अनिवार्य होगा।

* यह योजना सभी तरह के टिकट/पास पर यात्रा कर रहे सभी यात्रियों के लिए है।

यह भी पढ़े-Maharashtra: पहले कूड़े के ढेर में 6-7 शिशुओं के शव मिले, अब एयरपोर्ट पर मिला मृत नवजात, मचा हड़कंप

Lucky Yatri Yojana क्यों शुरू की गई?

मध्य रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई लोकल से हर दिन 40 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिनमें से लगभग 20% बिना टिकट यात्रा करते हैं। रोजाना 4,000 से 5,000 बिना टिकट यात्री पकड़े जाते हैं। ऐसे यात्रियों को वैध टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे ने ‘लकी यात्री योजना’ शुरू की है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्नील नीला ने बताया कि ‘लकी यात्री योजना’ यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए प्रेरित करने और नियमित यात्रियों को इनाम देने के लिए बनाई गई है। हर दिन एक यात्री को 10,000 रुपये और हर हफ्ते एक को 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।"

कब से लागू होगी योजना?

लकी यात्री योजना अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। विजेता का चयन स्टेशनों पर टिकट चेकर द्वारा रैंडम तरीके से किया जाएगा। भाग्यशाली यात्री से वैध टिकट या सीजन पास दिखाने के लिए कहा जाएगा। सत्यापन के बाद नकद पुरस्कार तुरंत विजेता यात्री को दे दिया जाएगा।

अगले सप्ताह से शुरू होने वाली यह योजना आठ सप्ताह तक चलेगी। एफसीबी इंटरफ़ेस कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित इस योजना के लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।