28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: सिगरेट के धुएं से पत्नी को हो रही थी परेशानी, मना करने पर पति की बीच सड़क हत्या

Mumbai News: घटना की जानकारी मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 29, 2023

cigarette.jpg

बांद्रा में सिगरेट पीने को लेकर हत्या

Mumbai Bandra Crime: मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की कुछ युवकों ने सरेआम निर्दयता से हत्या कर दी। मृतक का नाम फ्रांसिस उर्फ शफी फर्नांडिस (उम्र 51) है। बुधवार रात बांद्रा में चार लोगों ने फर्नांडिस की चाकू मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी अब्बास मोहम्मद अली शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फ्रांसिस उर्फ शफी फर्नांडिस बांद्रा के चैपल रोड इलाके में परिवार के साथ रहते है और एस्टेट एजेंट का काम करते थे। वारदात की रात वह क्रिसमस का प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में पिता बना हैवान, 10 साल की बेटी से किया बलात्कार, फिर रची अपहरण की झूठी कहानी

इस बीच एक युवक खड़ा होकर सिगरेट पी रहा था। जिसके धुएं से फर्नांडिस की पत्नी को परेशानी हो रही थी। इसलिए फर्नांडिस ने युवक को मना किया। तो एक महिला और अब्बास ने शफी के साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने दो अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

उनमें बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने मिलकर शफी के सिर, गर्दन और सीने पर चाकू से वार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शफी फर्नांडिस को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन भर्ती करने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।