18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Mega Block: 19 जुलाई को सेंट्रल रेलवे का मेगा ब्लॉक, ट्रांस-हार्बर लाइन की लोकल रद्द, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित

Mumbai local train Sunday mega block: मुंबई में 19 जुलाई को सेंट्रल लाइन और वेस्टर्न लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। ट्रांस-हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चलेंगी। पश्चिम रेलवे ने भी वसई रोड-वैतरणा के बीच रात में जंबो ब्लॉक घोषित किया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 18, 2026

Indian Railways news

मुंबई में मेगा ब्लॉक की घोषणा (पत्रिका फाइल फोटो)

Central-Western Railway block Sunday: अगर आप रविवार (19 जुलाई) को मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। मध्य रेलवे (Central Railway) ने इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए विभिन्न उपनगरीय सेक्शनों पर मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान ट्रांस-हार्बर लाइन की कई लोकल सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। दूसरी ओर, पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने वसई रोड और वैतरणा के बीच रात में जंबो ब्लॉक का ऐलान किया है।

मुख्य लाइन पर 5 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, विद्याविहार और ठाणे के बीच पांचवीं एवं छठी लाइन पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान कुछ डाउन और अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके चलते इन ट्रेनों के अपने गंतव्य तक पहुंचने में करीब 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है।

ये डाउन ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी-

11055 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस

11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस

16345 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस

17222 एलटीटी-काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस

इन अप ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर-

11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस

12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन

12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस

13201 राजगीर-एलटीटी एक्सप्रेस

17221 काकीनाडा पोर्ट-एलटीटी एक्सप्रेस

12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस

22226 सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस

12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस

12321 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस

12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस

ट्रांस-हार्बर लाइन पर लोकल सेवाएं रहेंगी बंद

ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान ठाणे-वाशी, ठाणे-नेरुल और ठाणे-पनवेल के बीच अप और डाउन दिशा की सभी लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे के बीच चलने वाली सभी सेवाएं रद्द रहेंगी।

पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे के लिए सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे के बीच चलने वाली सभी सेवाएं भी निरस्त रहेंगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय जरूर जांच लें।

पश्चिम रेलवे पर रात में जंबो ब्लॉक

वहीं, पश्चिम रेलवे ने वसई रोड और वैतरणा स्टेशन के बीच रेलपथ, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए 18 जुलाई रात 11:55 बजे से 19 जुलाई सुबह 4:30 बजे तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर जंबो ब्लॉक घोषित किया है।

इस ब्लॉक के कारण 19101 विरार-भरूच मेमू अपने निर्धारित समय सुबह 4:35 बजे के बजाय 4:45 बजे रवाना होगी।

हालांकि, रविवार 19 जुलाई को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय (लोकल) नेटवर्क पर दिन के समय कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा, जिससे चर्चगेट-विरार रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग