
व्हाट्सऐप से निकाले मुंबई मेट्रो का टिकट
Mumbai Metro Ticket Through WhatsApp: मुंबई में मेट्रो से सफ़र करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब 'यात्री' ऐप पर मेट्रो की पूरी जानकारी मिलेगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए इस पर शहर के तीनों मेट्रो लाइनों और मोनो रेल का टाइम टेबल उपलब्ध कराया गया हैं। इसके अलावा अब मेट्रो-1 लाइन यानी घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो का टिकट यात्री अपने व्हाट्सऐप से भी निकाल सकते हैं।
मुंबई लोकल ट्रेन की जानकारी देने वाला यात्री ऐप पर अब मेट्रो और मोनो रेल की भी तमाम जानकारी उपलब्ध है। वर्तमान में, मुंबई में तीन मेट्रो सेवाएं- मेट्रो 1 (घाटकोपर-वर्सोवा), मेट्रो 2ए (अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व) और मेट्रो 7 (गुंदवली से दहिसर पूर्व) संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा मोनो ट्रेन सेवा भी शहर में कई वर्षों से चल रही है। इन तीनों सेवाओं की जानकारी अब 'यात्री' ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध है। ऐप में पूरा सर्विस शेड्यूल दिया गया है। यह भी पढ़े-मुंबई मेट्रो-2ए और मेट्रो-7 के लिए जानें टिकट की कीमत और अन्य जानकारियां
इस नंबर पर करें मैसेज
यात्री अब व्हाट्सऐप के जरिए मेट्रो-1 का टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रियों को व्हाट्सऐप से 9670008889 नंबर पर अंग्रेजी में 'हाय' (Hi) मैसेज भेजना होगा। उसके बाद मेट्रो-1 की तरफ से आपको टिकट निकालने का लिंक भेजा जाएगा। वह लिंक 5 मिनट तक एक्टिव रहेगा। उस लिंक पर क्लिक करके आप मेट्रो-1 के लिए टिकट निकाल सकते है और अपनी यात्रा शुरू कर सकते है। हालांकि इस ऑनलाइन टिकट निकालने के तरीके का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको आपका टिकट आपके मोबाइल में बुक होने पर तुरंत मिल जायेगा। उस टिकट को लेकर आप सीधे मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर सकते है।
टाइम-टेबल में हुआ बदलाव
बता दें कि मेट्रो 2ए और 7 के अंतिम फेरे का समय बदला गया है। यह दोनों लाइने हाल ही शुरू हुई है। अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व जाने वाली आखिरी मेट्रो ट्रेन अब रात 10.20 की जगह रात 10.30 बजे होगी। इसी तरह गुंदवली से दहानुकरवादी (वाया दहिसर पूर्व) की आखिरी ट्रेन 10.30 बजे होगी।
लेकिन गुंदवली से अंधेरी पश्चिम और अंधेरी पश्चिम से गुंदवली के बीच आखिरी ट्रेन रात 9.30 बजे ही होगी। जबकि दहिसर पूर्व से दहानुकरवादी के लिए आखिरी ट्रेन रात 11 बजकर 11 मिनट पर निकलेगी। एमएमएमओसीएल (MMMOCL) ने इस बदलाव को 14 फरवरी से दो महीने के लिए लागू करने का फैसला किया है।
Published on:
14 Feb 2023 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
