16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई मेट्रो में आई तकनीकी खराबी, घाटकोपर-वर्सोवा लाइन लड़खड़ाई, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Ghatkopar-Versova Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो-1 सेवा तकनीकी समस्या के चलते देरी से चल रही है। जिस वजह से यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 04, 2024

mumbai_metro.jpg

मुंबई की दूसरी लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई मेट्रो ट्रेन सेवा गुरुवार सुबह तकनीकी समस्या के चलते लड़खड़ा गई। बताया जा रहा है कि घाटकोपर-वर्सोवा लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो-1 ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। जिस वजह से घाटकोपर, डीएननगर, अंधेरी आदि स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ हो गई। लगभग सभी स्टेशनों पर लंबी कतार लग गई।

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, घाटकोपर से वर्सोवा तक मेट्रो ट्रेनें देरी से चल रही हैं। तकनीकी कारणों से मुंबई मेट्रो का शेड्यूल बिगड़ गया है। हालांकि अब मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। यह भी पढ़े-IIT बॉम्बे के 36% छात्रों को नहीं मिला जॉब, राहुल गांधी बोले- मोदी के पास न रोजगार नीति है और न ही नीयत

घाटकोपर-वर्सोवा लाइन मुंबई की पहली और सबसे लोकप्रिय मेट्रो लाइन है। मुंबई मेट्रो वन की पहली ट्रेन वर्सोवा और घाटकोपर दोनों स्टेशनों से सुबह 5.30 बजे शुरू होती है। मुंबई मेट्रो वन लाइन शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों को जोड़ती है।

हर दिन लाखों यात्री मुंबई मेट्रो-1 से यात्रा करते हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या नौकरीपेशा लोगों की होती है। इसलिए पीक आवर्स में मेट्रों ट्रेनों के लेट होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। अभी भी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।