24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई प्रदर्शन में युवती से अभद्रता: सुप्रिया सुले ने उठाया सवाल, कहा- ‘प्रदर्शनकारी अपराधी नहीं, अधिकारी पर हो सख्त कार्रवाई’

NEET protest Dadar Mumbai viral video: NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई के दादर में सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति द्वारा महिला प्रदर्शनकारी से अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने वीडियो शेयर कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Jul 24, 2026

Mumbai protest woman molestation video

मुंबई प्रदर्शन में युवती से अभद्रता पर सुप्रिया सुले ने उठाया सवाल, फोटो सोर्स- एक्स @supriya_sule ( Enhance by AI )

Supriya Sule Mumbai police protest video: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब देशव्यापी रूप ले चुका है। दिल्ली के साथ-साथ आर्थिक राजधानी मुंबई में भी विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच मुंबई के दादर में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा महिला प्रदर्शनकारी से अभद्र व्यवहार करने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर जमकर सियासत शुरू हो गई है।

सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप

इससे पहले दिल्ली में प्रदर्शन स्थल पर पुलिसकर्मी द्वारा 'दोबारा दिखे तो 50 ग्राम पाउडर डालकर कार्रवाई करेंगे' धमकी देने का वीडियो सामने आया था, जिस पर कार्रवाई भी की गई। अब मुंबई के दादर से आए नए वीडियो ने माहौल और गर्म कर दिया है। वीडियो में सादे कपड़ों में मौजूद एक व्यक्ति युवती को आपत्तिजनक तरीके से पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी है। सादे कपड़ों में होने के कारण पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन विपक्षी दल लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

'प्रदर्शनकारी अपराधी नहीं हैं'- सुप्रिया सुले का तीखा हमला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुप्रिया सुले ने कहा कि मुंबई के दादर में महिला प्रदर्शनकारी को गलत तरीके से छूने वाले इस व्यक्ति का वीडियो देखिए। सादे कपड़ों में यह पुलिस अधिकारी है। हम मुंबई पुलिस बल का सम्मान करते हैं, लेकिन यह बेहद खेदजनक है कि इसमें ऐसे अधिकारी भी हैं जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। प्रदर्शनकारी कोई अपराधी नहीं हैं; लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराना एक मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती है, जहाँ महिलाओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाता। उक्त अधिकारी पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'

दिल्ली से मुंबई तक फैला NEET आंदोलन

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से नीट परीक्षा रद्द करने और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर छात्र सड़कों पर हैं। मुंबई और दिल्ली दोनों ही जगहों पर पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। हालांकि, दादर की इस घटना के बाद मुंबई पुलिस पर भी विपक्षी नेताओं के हमले तेज हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग