24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का एक महीना पूरा, मुख्य आरोपी अब भी फरार; 6 लाख उम्मीदवारों को परीक्षा तारीख का इंतजार

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला, एक महीना बाद भी मुख्य आरोपी फरार, मुंबई में छात्रों का विरोध तेज, 6 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख का इंतजार
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Sheikh

Jul 24, 2026

Maharashtra TET Paper Leak

प्रतीकात्मक तस्वीर (Ai Generated Image)

Maharashtra TET Paper Leak:महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन मामला अभी भी पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है। पुलिस जिस व्यक्ति को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी मान रही है, वह अब तक पकड़ में नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ करीब 6 लाख शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई में इस मामले को लेकर छात्रों और युवा संगठनों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले युवाओं का भरोसा टूटता है। उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो।

शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग

इसी मांग को लेकर कई छात्र संगठन महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के बिना ऐसी घटनाओं को रोकना मुश्किल है।

TET पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक गुप्ता पहले कोचिंग क्लास से जुड़ा हुआ था और उस पर पहले भी पेपर लीक से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। जांच में यह भी शक जताया जा रहा है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देश से बाहर जा सकता है।

रद्द हुई परीक्षा दोबारा कब होगी

इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा असर उन लाखों उम्मीदवारों पर पड़ा है, जिन्होंने शिक्षक बनने के लिए महीनों तक मेहनत की थी। अब उनकी चिंता यह है कि रद्द हुई परीक्षा दोबारा कब होगी और भर्ती प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि केवल आरोपियों को पकड़ना ही काफी नहीं है। सरकार को परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र की मेहनत पर सवाल न उठे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और नई परीक्षा तारीख को लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। इसी वजह से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है और सरकार पर जल्द फैसला लेने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग