
मुंबई के अंधेरी स्टेशन की लिफ्ट फंसी
Mumbai Andheri News: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन (Andheri Station) पर उस समय हड़कंप मच गया जब, जब प्लेटफॉर्म पर लगी एक लिफ्ट आज रात अचानक बंद हो गई। अंधेरी स्टेशन की लिफ्ट जब फंसी तो उसमें 18 लोग सवार थे। हालांकि सभी को अब रेस्क्यू कर लिया गया। घटना के समय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में फंसी एक गर्भवती महिला घायल हो गयी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के भीडभाड़ वाले अंधेरी स्टेशन पर पीक आवर्स में हुई इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़े-Thane: सात मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसी 5 जिंदगियां, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
घटना आज शाम करीब साढ़े सात बजे अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के बीच स्थित लिफ्ट में हुई। अचानक लिफ्ट रुकने के बाद 18 यात्री उसमें फंस गए और मदद की गुहार लगाने लगे। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी और अंधेरी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद करीब 20 मिनट में लिफ्ट का लॉक तोड़ कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन इसमें एक गर्भवती महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेल प्रशासन ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते यह लिफ्ट बंद हो गयी थी। अंधेरी जीआरपी पुलिस ने घायल महिला को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल अंधेरी पुलिस ने बैरिकेट लगाकर इस लिफ्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया है। अंधेरी जीआरपी ने जानकारी दी है कि इस लिफ्ट को मरम्मत के बाद ही दोबारा यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
Published on:
26 Aug 2022 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
