
Mumbai News Live : 24 नवंबर को अयोध्या नहीं जाएंगे उद्धव ठाकरे, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
मुंबई.शिवसेना सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से उद्धव के अयोध्या दौरे को मंजूरी नहीं मिली है। श्री राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा में लगी एजेंसियां राजनीतिक दलों के नेताओं को अभी वहां आने से मना कर रही हैं। उद्धव का अयोध्या दौरा टलने के सियासी कारण भी हैं। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सहयोग में शिवसेनामहाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। शिवसेना के तमाम दावों के बावजूद अभी भी राज्य में सरकार पेच फंसा हुआ है।
Patrika .com/political-news/ramdas-athawale-said-bjp-shivsena-form-govt-soon-new-formula-5384163/" target="_blank">महाराष्ट्रः रामदास आठवले का बड़ा बयान, बीजेपी-शिवसेना के बीच आखिरी दौर में बातचीत, जल्द बनेगी सरकार
उद्धव ठाकरे ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के नौ नवंबर के फैसले के मद्देनजर घोषणा की थी कि वह 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर चल रही बातचीत के कारण उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया है।
शिवसेना के एक नेता ने कहा कि राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया में समय लग रहा है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेता बैठक कर रहे हैं। वे सरकार गठन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इन गतिविधियों के मद्देनजर उद्धव ने अयोध्या का अपना दौरा स्थगित करने का फैसला किया है।
सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए नेता ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या और (रामजन्मभूमि) स्थल जाने की योजना बना रहे राजनीतिक दलों को अनुमति देने से पहले ही इनकार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां रविवार शाम बताया था कि पवार और सोनिया सोमवार को मुलाकात करेंगे। वे महाराष्ट्र में एक वैकल्पिक सरकार के गठन की संभावना पर विचार करेंगे। राज्य में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लागू है।
Updated on:
18 Nov 2019 06:52 pm
Published on:
18 Nov 2019 06:52 pm
