31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: आरे कॉलोनी में तेंदुए के हमले में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, दिवाली के दिन इलाके में पसरा मातम

Leopard Attack in Mumbai: घटना आरे कॉलोनी की यूनिट नंबर 15 की है। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां के साथ दिवाली के दीप जलाने के लिए घर से बाहर निकली थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 24, 2022

leopard trapped in Nashik in Maharashtra

नासिक में कंटीले बाड़ में फंसा तेंदुआ

Mumbai Aarey Leopard Attack: मुंबई के गोरेगांव की आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में तेंदुए के हमले में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई है। तेंदुए ने आज सुबह करीब 6.30 बजे मासूम पर हमला (Leopard Attack) किया। दिवाली के दिन हुई इस घटना से परिवार व क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाली बच्ची का नाम इतिका लोट बताया जा रहा है।

घटना आरे कॉलोनी की यूनिट नंबर 15 की है। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां के साथ दिवाली के दीप जलाने के लिए घर से बाहर निकली थी। दीप जलाने के बाद बच्ची जब घर में जा रही थी तो तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त मां घर में थी। घर के बाहर मौजूद इतिका जब घर में नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। यह भी पढ़े-Tiger Attack: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में खूंखार बाघ का आतंक, 72 घंटों में 2 इंसानों का किया शिकार

बाद में उसका शव जंगल में मिला। तेंदुए के हमले में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव के सिद्धार्थ अस्पताल में भेजा है। आगे की जांच की जा रही है।

सुबह बच्ची पर हमला होने की खबर सामने आने के बाद इलाके में तेंदुए की संभावित मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। आरे कॉलोनी तेंदुओं का घर है। पर्यावरणविदों का कहना है कि यह तेंदुओं का प्राकृतिक आवास है।

पर्यावरणविदों का दावा है कि जिस जगह पर मुंबई मेट्रो-3 कार शेड निर्माणाधीन है वह तेंदुए का प्राकृतिक आवास है। आरे के जंगल जैव विविधता से भरपूर हैं। आरे कॉलोनी में पहले भी तेंदुओं का हमला हो चुका है। पिछले कुछ वर्षों में आरे कॉलोनी में निर्माण व अतिक्रमण बढ़ने के कारण वन क्षेत्र के घटने का मुद्दा चर्चा का विषय रहा है।