भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। इसके तहत 7 मई को पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों- मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में एयर स्ट्राइक की गई।