30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में रेलवे स्टेशन पर महिला को लगा धक्का, तो यात्री को पीटा, ट्रेन से कटकर मौत!

Mumbai Sion Accident: दादर (Dadar) रेलवे पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम दिनेश राठोड (उम्र 26 वर्ष) है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 16, 2023

Mumbai Local train girl Sexually Harassment

मुंबई लोकल ट्रेन में लड़की का यौन उत्पीड़न

Mumbai Crime: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सायन रेलवे स्टेशन पर दंपत्ति ने एक युवक की बेरहमी से इसलिए पिटाई कर दी, क्योकि युवक का गलती से महिला को धक्का लग गया था। इस मारपीट के दौरान युवक प्लेटफार्म से रेलवे ट्रैक पर गिर गया और तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दादर (Dadar) रेलवे पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम दिनेश राठोड (उम्र 26 वर्ष) है। वह नवी मुंबई के घनसोली गांव का रहने वाला है। वह बेस्ट (BEST) में नौकरी करता था। दादर रेलवे पुलिस ने इस मामले में अविनाश माने (31) और शीतल अविनाश माने (30) को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े-मुंबई में 'लव जिहाद' का मामला, भीड़ ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

यह दुखद घटना सोमवार (13 अगस्त) की रात सायन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई। आरोपी दंपत्ति कोल्हापुर के रहने वाले हैं। दादर रेलवे पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले दादर रेलवे पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान सच का खुलासा हुआ।

सायन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में राठौड सीढ़ी से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आता दिख रहा है। इस बीच एक महिला को उसका धक्का लग जाता है। इसके बाद महिला उसे छाते से मारने लगती है। तभी उसके साथ मौजूद शख्स भी दिनेश राठोड पर टूट पड़ता है और दोनों उसकी बेरहमी से पिटाई करते है। इस बीच युवक पटरी पर गिर जाता है। हालांकि वह तुरंत उठकर प्लेटफार्म पर आने की कोशिश करता है, तभी धीमी लोकल आ जाती है और युवक उसकी चपेट में आ जाता है। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है।