
द इंपीरियल ट्विन टॉवर में जबरन घुसने वाले दो विदेशी गिरफ्तार
Mumbai News: मुंबई के हाई-प्रोफाइल द इंपीरियल ट्विन टॉवर (The Imperial Twin Towers) में स्टंट वीडियो बनाना रूस के दो यूट्यूबरों को महंगा पड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने सोमवार देर रात दोनों रूसी नागरिकों को ताड़देव (Tardeo) स्थित ट्विन टॉवर परिसर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों कथित तौर पर स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए सोसाइटी में जबरन घुस गए थे।
ताड़देव पुलिस ने बताया, दोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मक्सिम शचरबाको (Maksim Shcherbakow) और 33 वर्षीय रोमन प्रोशिन (Roman Proshin) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे हुई। ताड़देव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक शेंडे (Vivek Shende) ने कहा “दोनों रुसी नागरिकों को द इंपीरियल ट्विन टॉवर में प्रवेश करते समय रोका गया था। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा गार्ड को धक्का दिया और अंदर चले गए।” यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: जालना में कपड़े की दुकान से 1.70 करोड़ कैश चोरी, AC वाली जगह से आये थे चोर
फिर दोनों 58वीं मंजिल पर गए, लेकिन उन्हें जब इमरजेंसी एग्जिट के दरवाजे बंद मिले तो वह मुख्य द्वार पर लौट आए। इस बीच, सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एक टीम मौके पर भेजी गई और दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मक्सिम शचरबाको और रोमन प्रोशिन ने इमारत के बाहरी हिस्से में एक स्टंट करने की योजना बनाई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वे स्टंट को रिकॉर्ड करना चाहते थे और शायद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहते थे।"
पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों को आज गिरगांव कोर्ट (Girgaon Court) में पेश किया। अप्रैल 2021 में भी दो रूसी नागरिकों को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर स्टंट करते हुए पकड़ा गया था, हालांकि जांचकर्ता इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि क्या शचरबाको इसमें शामिल था।
Published on:
27 Dec 2022 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
