22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: फेसबुक पर दोस्ती, न्यूड कॉल… ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदा रेलवे कर्मचारी

Sextortion Blackmailing in Mumbai: 36 वर्षीय पीड़ित की शादी कुछ साल पहले हुई थी। वह रेलवे में काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 11, 2023

Mumbai Local train girl Sexually Harassment

मुंबई लोकल ट्रेन में लड़की का यौन उत्पीड़न

Mumbai Railway Employee Suicide: मुंबई में पिछले कुछ महीनों में सेक्सटॉर्शन की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कई पीड़ित समाज में बदनामी के डर से ऐसे मामलों की शिकायत पुलिस में नहीं करते हैं। इसका फायदा सेक्सटॉर्शन गिरोह उठाते हैं। ऐसे ही एक मामले ने एक परिवार को तबाह कर दिया है। मुंबई में एक रेलवे कर्मचारी ने सेक्सटॉर्शन से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। उसने माटुंगा में चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक नोट मिला था। जिसमें पीड़ित ने सेक्सटॉर्शन मामले का खुलासा किया था। कुछ दिन पहले पीड़ित की दोस्ती फेसबुक पर कोमल शर्मा नाम की महिला से हुई। कथित तौर पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो कॉल के दौरान पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। पैसे न देने पर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। शुरू में पीड़ित ने आरोपियों को पैसे दिए। लेकिन बाद में उसने मना कर दिया। यह भी पढ़े-‘...तो आज जिंदा नहीं होते एकनाथ शिंदे’, शिवसेना MLA का उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप

दरअसल 36 वर्षीय पीड़ित की शादी कुछ साल पहले हुई थी। वह रेलवे में काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। हालांकि परिवार को सेक्सटॉर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

मृतक रेलवे कर्मचारी 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्नी से बात भी हुई थी। हालांकि काम में व्यस्त होने की वजह से उसने ज्यादा बात नहीं की थी। इसके बाद शाम पौने चार बजे के करीब पत्नी के पास पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि माटुंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पत्नी तुरंत सायन अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक उसके पति की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस को मृतक की जेब से एक नोट मिला। इसमें आत्महत्या का कारण बताया गया था। मृतक ने नोट में लिखा था, कुछ दिन पहले कोमल शर्मा नाम की लड़की ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और दोनों में ऑनलाइन बातचीत शुरू हो गयी। एक दिन उसके पास अचानक न्यूड वीडियो कॉल आया। इस दौरान वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया गया। फिर उस वीडियो के जरिये रेलवे कर्मचारी को ब्लैकमेल किया जाने लगा।

रेलवे कर्मचारी ने आरोपियों को पैसे भी दिए। कुछ दिन बाद पीड़ित के पास प्रेम प्रकाश नाम के शख्स का फोन आया। उसने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम विभाग से बोल रहा हैं। कोमल शर्मा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डरकर रेलवे कर्मचारी ने 2 लाख रुपए भी दे दिए। लेकिन आरोपियों की पैसे की भूख खत्म नहीं हुई।

बाद में विकास कुमार नाम के शख्स का भी कॉल आने लगा। मृतक ने नोट में इसका भी जिक्र किया है। नोट में लिखा है कि विकास किसी ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म का कर्मचारी है। रेलवे कर्मचारी ने सेक्सटॉर्शन के बारे में अपने घर पर कुछ नहीं बताया था। पीड़ित परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।