6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rains: मुंबई में गणपति विसर्जन पर भारी बारिश, जुहू बीच पर युवक पर गिरी बिजली

Mumbai Anant Chaturdashi Rain Alert: मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 28, 2023

maharashtra_rain_in_ganpati.jpg

महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, बारिश के साथ बप्पा का आगमन!

Mumbai Rains: गणपति बप्पा की विदाई पर मुंबई के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। आज अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन (Ganpati Visarjan in Mumbai) किया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) की ओर से दिए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में तेज हवा चल रही है और गरज के साथ बारिश हो रही है। दोपहर बाद मुंबई उपनगर के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश दर्ज हुई। जुहू में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत होने की खबर है।

मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मुंबई में गुरुवार को शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा कुर्ला, बांद्रा, विले पार्ले, मुंबई एयरपोर्ट, मरोल, अंधेरी, घाटकोपर, विक्रोली, कोपरी, वर्सोवा इलाकों में बारिश देखी गयी। हालाँकि, आईएमडी ने मुंबई और उसके उपनगरों में आज 'मध्यम बारिश' की भविष्यवाणी की है। यह भी पढ़े-Ganpati Visarjan: बप्पा की विदाई के लिए मुंबई तैयार, 19 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ठाणे में कड़े बंदोबस्त


जुहू में बिजली गिरने से मौत

मुंबई के जुहू समुद्र तट (Juhu Beach) पर गणपति विसर्जन के लिए तैनात एक युवक पर बिजली गिरने की खबर है। तत्काल पीड़ित को एम्बुलेंस से मुंबई नगर निगम (BMC) के विलेपार्ले स्थित कूपर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई में हर जगह गणेश विसर्जन की धूम है, वहीं मुंबई के जुहू बीच पर दुखद हादसे ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि जुहू बीच पर विसर्जन के लिए तैनात एक स्वयंसेवक पर दोपहर में बिजली गिरी। इसके बाद युवक को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गयी थी। यह भी पढ़े-Lalbaugcha Raja Visarjan 2023: लालबाग के राजा की निकली सवारी, उमड़ा जनसैलाब, देखें विसर्जन Live

इस बीच, मुंबई में गणपति विसर्जन की पुख्ता तैयारियां की गयी है। बीएमसी (BMC) ने शहर में 1,337 लाइफगार्ड तैनात किये हैं जिनमें 1035 को 69 प्राकृतिक जलाशयों पर तैनात किया गया है। जबकि 302 लाइफगार्ड करीब 200 कृत्रिम तालाबों के आसपास ड्यूटी पर है। बीएमसी ने प्राकृतिक विसर्जन स्थलों पर 53 मोटरबोट भी लगाये हैं।