5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: गोरेगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 2 युवतियों को बचाया गया, दलाल गिरफ्तार

Mumbai Goregaon Sex Racket Busted: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि 35 वर्षीय एक महिला गोरेगांव (पश्चिम) की एक कॉलोनी में फ्लैट के अंदर देह व्यापार का धंधा चला रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 07, 2023

maharashtra_prostitution_business.jpg

पुणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Mumbai Prostitution Racket Busted: मुंबई के गोरेगांव इलाके (Goregaon News) में धड़ल्ले से चल रहे एक वेश्यावृत्ति रैकेट (Prostitution Racket in Mumbai) का भंडाफोड़ हुआ है। आरोप है कि शहर के एक आवासीय कॉलोनी में स्थित फ्लैट में देह व्यापार हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने रविवार को गोरेगांव में उस फ्लैट पर छापा मारा। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग सहित दो अन्य को बचाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि 35 वर्षीय एक महिला गोरेगांव (पश्चिम) की एक कॉलोनी में फ्लैट के अंदर देह व्यापार का धंधा चला रही है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को फ्लैट पर भेजा गया और छापेमारी की गई। फ्लैट से वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने वाली महिला को पकड़ा गया है, जबकि दो महिलाओं को बचाया गया है।” यह भी पढ़े-नाबालिग के होठ पर मनचले ने फेरा 100 रुपये का नोट, मुंबई की कोर्ट ने 1 साल के लिए भेजा जेल

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम उन महिलाओं के नाम और संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें गिरफ्तार महिला आरोपी ने वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया है और अभी वह पुलिस की हिरासत में है।