
मुंबई लोकल ट्रेन संडे मेगाब्लॉक का शेड्यूल
Thane Kalyan Station: मुंबई के नजदीक मंगलवार सुबह को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. बताया जा रहा है कि कल्याण जंक्शन स्टेशन (Kalyan Railway Station) के पास एक रेलवे ट्रैक टूट गया था। लेकिन समय रहते एक लाइनमैन ने टूटी पटरी को देख लिया। उसकी सूझबूझ से बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण के पत्रि पुल (Kalyan Patri Pool) के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे एक लाइनमैन को रेल पटरी में दरार दिखी। इसकी जानकारी लाइनमैन ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारीयों को दी। रेलवे ट्रैक टूटने की सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लिया. रेल प्रशासन ने इस ट्रैक से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों और मुंबई लोकल सेवाओं को तत्काल रोक दिया. जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। यह भी पढ़े-Mumbai Local: दुर्घटना का शिकार होने से बची मुंबई लोकल ट्रेन, पटरी पर रखा था पत्थरों से भरा लोहे का ड्रम, FIR दर्ज
रेल प्रशासन ने टूटी पटरी के मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया. हालांकि ट्रेनों के रुकने की वजह से मध्य रेलवे का शेड्यूल बिगह गया और आम जनता को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह नौकरी पर जाने वाले लोगों को हुई. इस घटना के कारण लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।
सुबह-सुबह पीक आवर्स में लोकल ट्रेने की सेवा लड़खड़ाने से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ पड़ी. यात्रियों ने घटना के संबंध में रेल प्रशासन की ओर से सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है. परेशानी का सामना करने वाले कुछ रेल यात्रियों ने रोष व्यक्त किया है।
गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते मुंबई लोकल ट्रेन के ट्रैक पर किसी ने पत्थर भरकर लोहे का ड्रम रख दिया था, लेकिन मोटरमैन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। यह घटना मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड (Sandhurst Road) और भायखला (Byculla) स्टेशन के बीच हुई थी।
मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड-भायखला स्टेशन के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक लोहे के ड्रम में 15 से 20 किलो पत्थर भरकर ट्रैक पर रख दिया था। हालांकि मोटरमैन अशोक शर्मा ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोकल ट्रेन को सही समय पर रोक दिया। जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
Published on:
06 Sept 2022 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
