
Water Taxi Mumbai
मुंबई में वॉटर टैक्सी शुरू होने का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 1 नवंबर से मुंबई क्रूज टर्मिनल से मांडवा के बीच वॉटर टैक्सी की सुविधा शुरू होने वाली है। इस रूट पर वॉटर टैक्सी शुरू होने से मुंबई से मांडवा का सफर अब महज 45 मिनट में पूरा किया जा सकता हैं। जल मार्ग के माध्यम से यात्रियों को यातायात का एक और विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए इस फरवरी में धूमधाम से वॉटर टैक्सी सेवा की शुरुआत तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) द्वारा की गई थी।
क्रूज टर्मिनल के पैंसेंजर्स के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते वॉटर टैक्सी कंपनियों ने मुंबई से सेवाएं शुरू करने से इनकार कर दिया था। मौजूदा समय में बेलापुर से जेएनपीटी, एलिफेंटा के बीच वॉटर सुविधा जारी है। मुंबई क्रूज टर्मिनल से सेवाएं शुरू करने की इजाजत मिलने के करीब छह महीने बाद नयनतारा शिपिंग कंपनी ने मुंबई से मांडवा के बीच वॉटर टैक्सी सेवाएं शुरू करने का एलान किया है। यह भी पढ़े: Mumbai News: ऑटो ड्राइवर को रास नहीं आई यात्री की बातें, उतार दिया मौत के घाट; सीने और पेट में घोंप दिया चाकू
400 रुपए किराया: बता दें कि मुंबई से मांडवा के बीच वाटर रूट से यात्रा करने के लिए पैसेंजर्स को 400 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। नयनतारा शिपिंग कंपनी के डायरेक्टर रोहित सिन्हा ने बताया कि वॉटर टैक्सी में पैसेंजर्स की सुविधा का पूरा ध्यान रखकर जहाज का निर्माण किया गया है। जहाज के जरिए एक साथ करीब 200 पैसेंजर्स यात्रा कर सकेंगे। जल यातायात के दौरान यात्रियों का सफर कूल रहे, इसके लिए जहाज में एसी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
29 से शुरू होगी बुकिंग: बता दें कि 1 नवंबर से शुरू होने वाली वॉटर टैक्सी की बुकिंग कल यानी 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। पैसेंजर सेवाएं का लाभ लेने के लिए 29 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। शुरुआती दिनों में टैक्सी सेवाएं सुबह 10:30 से मुंबई क्रूज टर्मिनल से उपलब्ध होंगी। पैसेंजर्स के प्रतिसाद के मुताबिक समय में कुछ बदलाव किया जाएगा। वहीं गेट वे ऑफ इंडिया से सेवाएं शुरू होने पर टैक्सी सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक मिलेगी।
वॉटर टैक्सी की सर्विसेज जल्द ही गेट वे ऑफ इंडिया से भी शुरू होंगी। मौजूदा समय में उनको क्रूज टर्मिनल से मांडवा के बीच शुरू करने की इजाजत मिली थी। प्रशासन की ओर से आगामी 10 से 15 दिन में गेट वे ऑफ इंडिया से भी वॉटर टैक्सी सेवाएं शुरू करने की इजाजत मिल जाएगी। तब गेट वे ऑफ इंडिया से बेलापुर व एलिफेंटा के बीच सेवाएं शुरू हो जाएगी।
Updated on:
28 Oct 2022 06:49 pm
Published on:
28 Oct 2022 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
