1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में सर्दी ओवर! सिर्फ पश्चिमी विक्षोभ ही आखिरी उम्मीद, जानें IMD ने क्या कहा?

Mumbai Weather Forecast: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में सोमवार से गरज-चमक के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 25, 2024

mumbai_cold.jpg

मुंबई में पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ठंड की वापसी होती दिख रही है। हालांकि मुंबई के लिए सर्दी का सीजन (Mumbai Cold) खत्म हो चुका है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में सर्दी बढ़ गयी है। लेकिन ये राहत बस कुछ दिनों तक ही रहेगी।

रविवार की सुबह मुंबई शहर का तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग (आईएमडी) के सांताक्रूज केंद्र ने न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीँ, कोलाबा में पारा 19.5 डिग्री तक गिरा। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चले गया। यह भी पढ़े-मुंबई में 27 फरवरी से 14 दिन के लिए पानी की कटौती, जानें- किन इलाकों में कब नहीं आएगा पानी


मुंबई में गुलाबी ठंड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। शहर में वीकेंड के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य कम रहा और सुबह में गुलाबी ठंड महसूस हुई। नवी मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कल्याण में 12.7 डिग्री, पनवेल में 13 डिग्री और बदलापुर में 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

इस साल, शहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। हालांकि अब मुंबई के लिए सर्दी स्पष्ट रूप से खत्म हो गई है। ऐसे में आगामी दिनों में पारा चढ़ेगा और शहरवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार से गरज-चमक के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। जबकि मराठवाडा में छिटपुट जगहों पर आंधी, बारिश होने के आसार है। हालांकि मुंबई, पुणे में बारिश नहीं होगी, लेकिन मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।