5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पवार की बढ़ी टेंशन! 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा अजित खेमा, सुप्रिया सुले के खिलाफ उतारेंगे प्रत्याशी

Ajit Pawar Supriya Sule: चार लोकसभा क्षेत्रों में से तीन में अजित पवार गुट की लड़ाई सीधे शरद पवार गुट के उम्मीदवार से हो सकती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 01, 2023

ajit_pawar.jpg

अजित पवार को बड़ी राहत

Ajit Pawar on Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शरद पवार के भतीजे व महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ी घोषणा की है। आगामी लोकसभा चुनाव में महायुति में शामिल अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बारामती सहित चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

एनसीपी के एक गुट की अगुवाई करने वाले अजित दादा ने कहा, "मेरा अनुमान है कि अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा की जाएगी। हम सतारा, शिरूर, रायगढ़ और बारामती की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।" रायगढ़ जिले के कर्जत में अजित पवार गुट का दो दिवसीय शिबिर चल रहा है। इसी शिविर में अजित पवार ने यह घोषणा की। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में महायुती का फॉर्मूला तय! बीजेपी 26 लोकसभा सीटों पर, तो शिवसेना, अजित गुट 22 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से अजित पवार ने कहा, "हम अपने पास पहले से मौजूद बारामती, शिरूर, सतारा और रायगढ़ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं। अन्य जो सीटें है जहां उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है, लेकिन अगर वहां एनसीपी के पास ताकत है, तो हम बीजेपी और एकनाथ शिंदे साहेब के साथ चर्चा कर वहां अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं... यदि वें सीटें हमें आवंटित होती है।''

दिग्गज नेता अजित पावर ने कहा, “हम सभी (महायुती दल) मिलकर लोकसभा में सीटों के आवंटन के बारे में चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे। अभी अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, एकनाथ शिंदे आदि नेताओं से थोड़ी प्रारंभिक चर्चा हुई है। लेकिन अभी पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। उसके बाद बैठक कर हम इस पर मंथन करेंगे।“ उन्होंने यह भी कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र की सीटों पर चर्चा करेंगे।

मालूम हो कि अजित दादा ने जिन चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां अभी एनसीपी के सांसद हैं। उसमें तीन जगहों पर शरद पवार गुट और एक जगह पर अजित पवार गुट के सांसद है। बारामती में सुप्रिया सुले, शिरूर में अमोल कोल्हे और सतारा में श्रीनिवास पाटिल शरद पवार गुट के सांसद हैं। जबकि रायगढ़ लोकसभा से सांसद अजित पवार गुट के नेता सुनील तटकरे है। लेकिन इन चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर अजित खेमे ने शरद पवार गुट की टेंशन जरुर बढ़ा दी है।

पवार बनाम पवार

इन चार लोकसभा क्षेत्रों में से तीन में अजित पवार गुट की लड़ाई सीधे शरद पवार गुट के उम्मीदवार से हो सकती है। लेकिन सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि क्या अजित पवार बारामती में अपनी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी या दोनों बेटों में से किसे सियासी मैदान में उतारते है। अजित पवार के इस ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में पहली बार पवार बनाम पवार मुकाबला होगा।