6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पवार को झटका! NCP सांसद अमोल कोल्हे देंगे इस्तीफा, कहा- मुझे नहीं करनी ऐसी राजनीति

NCP Crisis: एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने कहा “जब मैं शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन गया, तभी मैंने अपने कार्यालय को मेरा इस्तीफा तैयार करने के लिए कह दिया था।"

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 04, 2023

Amol Kolhe resign

NCP सांसद अमोल कोल्हे MP पद से इस्तीफा देंगे

Amol Kolhe Resigns: वरिष्ठ नेता शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अपने गठन के बाद से सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है। दरअसल एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार ने बगावत कर दी है, जिससे पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। एनसीपी पर अपना अधिकार दर्शाने के लिए सोमवार को दोनों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया और कई पडों पर अलग-अलग नियुक्तियां की। साथ ही शरद पवार ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि भतीजे अजित पवार की बगावत को उनका आशीर्वाद प्राप्त है।

अजित पवार ने रविवार को पांचवीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही एनसीपी के 8 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी के कई विधायक-सांसद व नेता नजर आए थे। इसमें एक नाम सांसद अमोल कोल्हे (Amol Kolhe) का भी था। हालांकि, 24 घंटे के अंदर ही अमोल कोल्हे ने पलटी मार दी और ट्वीट कर स्पष्ट कहा कि वह शरद पवार के साथ खड़े हैं। जिससे छोटे पवार के खेमे में सेंधमारी की चर्चा छिड़ गई थी। हालांकि अब शिरूर से एनसीपी के लोकसभा सांसद (Shirur Lok Sabha Constituency) कोल्हे ने ऐलान किया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसलिए आज वह पार्टी प्रमुख शरद पवार से मिलने वाले है। यह भी पढ़े-अजित पवार के खेमे में लग गई सेंध... शरद पवार के तेवर देख MP अमोल कोल्हे समेत कई ने बदला पाला

अमोल कोल्हे ने कहा कि वह अंतरात्मा की आवाज सुनकर शरद पवार के साथ है। उन्होंने अजित दादा के शपथ समारोह में उपस्थिति पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, ''मैं एक अलग काम के लिए अजित पवार के पास गया था। जब वहां गए तो पता चला कि हमें बीजेपी के साथ जाना पड़ सकता है। हालाँकि, यह पता नहीं था कि शपथ ग्रहण समारोह तुरंत होने वाला है।”

मेरा इस्तीफा पहसे से था तैयार

अमोल कोल्हे ने कहा “जब मैं शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन गया, तभी मैंने अपने कार्यालय को मेरा इस्तीफा तैयार करने के लिए कह दिया था। क्योंकि मैं मतदाताओं का भरोसा तोड़ने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। शिरूर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं ने मुझे चुनते समय एक विचारधारा में विश्वास दिखाया था।“


शरद पवार को सौंपेंगे इस्तीफा

अमोल कोल्हे मंगलवार (4 जुलाई) को शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह शरद पवार को सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। एक न्यूज़ चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए अमोल कोल्हे ने कहा, ''पहले मुझे नहीं पता था कि कोई शपथ समारोह होने वाला है। जब शपथ ग्रहण शुरू हुआ तो मुझे आश्चर्य हुआ कि राजनीति किस दिशा में जा रही है। अगर मुझे जिम्मेदारी, विश्वसनीयता, नैतिकता इन सभी चीजों का त्याग करना पड़े तो मैं राजनीति में नहीं रहना चाहता हूँ। इसलिए मैं सांसदी से इस्तीफा दे दूंगा। मैं इस तरह की राजनीति नहीं कर सकता हूं।''