24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: फडणवीस डिप्टी CM के पद से दें इस्तीफा… राकांपा ने सरकारी बंगले में रील शूट करने का लगाया आरोप

NCP Demands Devendra Fadnavis Resignation: राकांपा ने दावा किया कि अमृता फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘सागर’ में वीडियो बनाया। यह बंगला दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में स्थित है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 21, 2023

amruta_fadnavis_and_devendra_fadnavis.jpg

अमृता फडणवीस और देवेंद्र फडणवीस

Amruta Fadnavis Reels Row: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस के हाल ही में सामने आये ‘रील’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आरोप लगाया है कि अमृता फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर अपना नया वीडियो ‘रील’ शूट किया है। राकांपा ने इसको लेकर उपमुख्यमंत्री फडणवीस को घेरा है और उनका इस्तीफा मांगा है।

राकांपा ने शुक्रवार को दावा किया कि अमृता फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘सागर’ में वीडियो बनाया। यह बंगला दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में स्थित है। विपक्षी पार्टी ने पूछा है कि क्या अमृता ने क्लिप रिकॉर्ड करने के लिए संबंधित अधिकारियों से इसकी अनुमति ली थी। यह भी पढ़े-अमृता फडणवीस का नया गाना 6 जनवरी को होगा रिलीज, मॉडर्न ज्वैलरी और वेस्टर्न लुक में लग रहीं धांसू

राकांपा प्रवक्ता हेमा पिंपले ने आरोप लगाया कि अमृता फडणवीस ने अपने पति को आवंटित बंगले में इंस्टाग्राम के लिए अपने नए वीडियो की रील शूट की है। उन्होंने कहा, “वीडियो शूटिंग एक सरकारी आवासीय बंगले में हुई थी। क्या इसके लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) या संस्कृति मंत्रालय से अनुमति ली गई थी।’’

पिंपले ने कहा, “अगर अनुमति नहीं ली गई तो देवेंद्र फडणवीस को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।” उधर, अमृता फडणवीस की तरफ से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अमृता फडणवीस का नया रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उनके साथ TikTok स्टार रियाज अली भी डांस करते नजर आ रहे है।