13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG : ये क्या ? बिना चुनाव के ही नवी मुंबई मनपा पर भाजपा का कब्जा !

BJP मेगाभर्ती की चिंता छोड़ कांग्रेस औऱ राकांपा खुद के मेगा लीकेज पर करे आत्ममंथन - सीएम विधानसभा चुनाव में भाजपा लाएगी 220 से अधिक सिटें NMMC 50 नगरसेवकों के साथ नाईक ने भाजपा में किया प्रवेश एनसीपी के वरिष्ठ नगरसेवक और पूर्व सभापति सुरेश कुलकर्णी ने भी किया प्रवेश  

2 min read
Google source verification
OMG : ये क्या ? बिना चुनाव के ही नवी मुंबई मनपा पर भाजपा का कब्जा !

OMG : ये क्या ? बिना चुनाव के ही नवी मुंबई मनपा पर भाजपा का कब्जा !

नागमणि पांडेय

नवी मुंबई। विरोधी दल भाजपा में मेगा भर्ती की चिंता छोड़ कर आत्मंथन करे कि उनके पार्टी में मेगा लिकेज क्यों शुरू है। भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा परिवार है। इस परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करने के साथ ही सबसे पहले देश का विकास उसके बाद भाजपा के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है जिसके चलते आज पार्टी पूरी तरह विस्तारित हो चुकी है। भाजपा विकास के मुद्दों पर काम करते आ रही है। भाजपा में वरिष्ठ नेता गणेश नाईक का प्रवेश होने से ठाणे जिले के विकास होने के साथ ही महाराष्ट्र के विकास में योगदान मिलेगा |
राकांपा के वरिष्ठ नेता गणेश नाईक बुधवार को नवी मुंबई के 50 नगरसेवकों के साथ बीजेपी में प्रवेश किया । इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,महसूल मंत्री चंद्रकांत पाटिल , प्रसाद लाड, प्रवीण दरेकर , महापौर जयंत सुतार , विधायक मंदा म्हात्रे,संदीप नाईक ,प्रशांत ठाकुर ,सांसद कपिल पाटिल,विधायक संजय केलकर, किसन कथोरे, निरंजन डावखरे, नरेंद्र पाटिल, रमेश पाटिल, शिर्डी संस्थान के अध्यक्ष सुरेश येवले, म्हाडा के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, पूर्व किरीट सोमैया ,पूर्व सांसद संजीव नाईक ,रामशेठ ठाकुर, नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत, ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले, आदि उपस्थित थे। इस दौरान एनसीपी के वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी , डॉ जयाजी नाथ ,रविन्द्र इथापे, राधा कुलकर्णी, संगीता वास्के,सायली शिंदे, मुद्रिका गवली, नेत्रा शिर्के,सलुजा सुतार ,छाया केशव म्हात्रे,संगीता म्हात्रे ,मनीषा शशिकांत भोईर,दिव्या गायकवाड़ ,सुजाता सूरज पाटिल, जयश्री ठाकुर,पूजा मेढेकर, शुभांगी पाटिल,फशिबाई करसन भगत,सुनील पाटिल सहित 50 नगरसेवकों और नागरसेविकाओ ने प्रवेश किया है ।इसके के साथ ही लगभग 30 पूर्व नगरसेवकों ने भी बीजेपी का दामन थामा |


गणेश नाइक पर पहले से थी मेरी नजर
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि गणेश नाइक पर मेरी काफी समय से नजर थी, लेकिन उन्हें साथ लाने के लिए सही समय नहीं मिल रहा था। अंततः वह समय आज आ गया और गणेश नाइक भाजपा के साथ आ गए। उनके भाजपा में प्रवेश करने से पार्टी की ताकत और बढ़ी है। मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि राज्य की विकास का उनका अनुभव जरूर लाभदायक साबित होगा।। आज देश की प्रगति होने के साथ ही देश का नाम विदेशो में भी हो रहा है | उसके लिए सिर्फ और सिर्फ मोदी का योगदान है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में आज देश के सामान्य नागरिको के कल्याण के लिए योजना ,रोजगार और व्यवसाय देने के साथ ही सामान्य महिलाओ को गैस आदि उपलबध करा दिया है | उन्होंने आगे कहा की भविष्य में मुंबई के किसी भी कोने तक जाने के लिए महज एक घंटे लगेंगे | उसके अनुसार मुंबई ,ठाणे ,नवी मुंबई में विकास कार्य शुरू है | फडणवीस ने कहा की पहले की सरकार विकास कार्य करने में पीछे थी जिसके कारण विकास कार्य रुके हुए थे | आज देश के साथ साथ राज्य में भी निवेश तेजी के साथ बढ़ा है | जिसके कारण विकास भी तेजी गति के साथ हो रहा है | उन्होंने कहा की मोदी के सभी को घर देने की घोषणा के अनुसार आज नवी मुंबई में एक लाख घरो की योजना का उद्घाटन किया गया है | नाईक के भाजपा प्रवेश से अब ठाणे जिले के नवी मुंबई ,के साथ साथ कल्याण ,रायगढ़ में विकास कार्य करने में अहम योगदान साबित होगा | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य में भाजपा बलशाली होते जा रही है। भाजपा की मजबूत स्थित को देखते हुए विरोधियों में खलबली मची हुई है।