
Pune News : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार तड़के एक तेंदुए ने नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जुन्नर तहसील के तेजीवाड़ी (Tejiwadi) में हुई। पीड़ित बच्चा अपने घर के पास खेत में शौच के लिए गया था। तभी अचानक गन्ने के खेत से तेंदुआ औया और उस पर हमला कर दिया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहें की हिदायत दी है। घटना के समय बच्चे के दादा भी आस-पास ही थे। मृतक बच्चे का नाम भुपेश जाधव है। बच्चे के माता-पिता ईंट के भट्टे पर काम करते हैं और वह अहमदनगर जिले के रहने वाले हैं।
जुन्नर क्षेत्र के उप वन संरक्षक अमोल सतपुते ने कहा, ऐसा लगता है कि जब बच्चा शौच के लिए गया था तो उस पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे खेतों के अंदर खींच ले गया। बाद में बच्चे का शव मिला। उसके गले पर गहरे घाव थे।
अधिकारी ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और इसकी वजह से लोग डरे हुए हैं। तेंदुआ उसी क्षेत्र में है और उसकी तलाश जारी है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। गांव और आसपास के इलाकों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। समूह में घर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।
Published on:
25 Sept 2024 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
