16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nitin Desai: हर एंगल से होगी नितिन देसाई की मौत की जांच, ND स्टूडियो पर फैसला जल्द- फडणवीस

Nitin Desai Death: रायगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने किया है। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार मृत्यु का कारण फांसी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 03, 2023

devendra_fadnavis.jpg

नितिन देसाई की मौत के मामले पर फडणवीस ने कही बड़ी बात

Devendra Fadnavis on Nitin Desai Suicide: दिग्गज आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। सबके जुबा पर एक ही सवाल है कि इतने बड़े कलाकार ने जान क्यों दी, इसे लेकर तरह-तरह के तर्क-वितर्क दिए जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि नितिन देसाई की मौत के मामले की हर एंगल जांच की जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम सभी कोणों से जांच करेंगे कि क्या उन पर किसी तरह का दबाव डाला गया था। जहां तक स्टूडियो का सवाल है, हम सभी पहलुओं को देखने के बाद निर्णय लेंगे। फिलहाल स्टूडियो को लेकर कोई घोषणा नहीं कर सकते है। हम उन लोगों की भी जांच करेंगे जिनसे वह मिलते थे।'' यह भी पढ़े-Nitin Desai: 'लालबाग के राजा को मेरा अंतिम प्रणाम', नितिन देसाई के 11 ऑडियो क्लिप से खुलेगा मौत का राज!

नितिन देसाई के स्टूडियो का संरक्षण कैसे किया जाएगा या सरकार इसे अपने अधिकार में लेगी? इस पर राज्य के गृहमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस संबंध में कानूनी मामलों की जांच की जाएगी।

फडणवीस ने कहा, नितिन देसाई वास्तव में फिल्म उद्योग में एक महत्वपूर्ण नाम थे। उन्होंने कला निर्देशन में मराठी लोगों को गौरवान्वित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि नितिन देसाई की मौत की गहन जांच कराई जाएगी।

नितिन देसाई बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। देसाई का शव मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर कर्जत में उनके एनडी स्टूडियो में लटका हुआ मिला।

नितिन देसाई पर करोड़ों का कर्ज भी था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 252 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाया था, जिस वजह से हाल ही में एक अदालत ने उनकी कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया याचिका स्वीकार की थी। कोरोना के बाद से उनकी आर्थिक स्थिती बिगड़ती चली गई।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने किया है। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार मृत्यु का कारण फांसी है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।