2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 5 पर FIR, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Nitin Desai Suicide: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नितिन देसाई की मौत के मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। साथ ही उनके एनडी स्टूडियो को टेकओवर करने पर भी विचार किया जायेगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 04, 2023

nitin_desai_death_1.jpg

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर था करोड़ों का कर्ज

Nitin Desai Death Case: जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai News) ने बुधवार को अपने एनडी स्टूडियो (ND Studio) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ईसीएल फाइनेंस (ECL Finance) और एडेलवीस ग्रुप (Edelweiss Group) के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रायगढ़ पुलिस ने आर्ट डायरेक्टर की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर ईसीएल के अधिकारियों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ खालापुर पुलिस स्टेशन (Khalapur Police Station) में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। सभी के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 306 और 34 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़े-Nitin Desai: 'लालबाग के राजा को मेरा अंतिम प्रणाम', नितिन देसाई के 11 ऑडियो क्लिप से खुलेगा मौत का राज!

पत्नी नेहा देसाई ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पति को उनकी कंपनी द्वारा लिए गए कर्ज के संबंध में बार-बार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। इसी मानसिक पीड़ा के कारण उनके पति नितिन देसाई ने आत्महत्या की।

बता दें कि एडेलवीस ग्रुप नितिन देसाई के एनडी स्टूडियो के कर्जदाताओं में एक है। देसाई बुधवार तड़के रायगढ़ जिले के कर्जत में स्थित अपने स्टूडियो में फांसी पर लटके मिले थे। उनकी कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 2016 और 2018 में एडेलवीस ग्रुप की सहायक कंपनी ईसीएल फाइनेंस से दो बार में कुल 185 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कथित तौर पर नितिन देसाई जनवरी 2020 से पैसे नहीं लौटा पा रहे थे। कोरोना के बाद से उनकी आर्थिक स्थिती बिगड़ती चली गई। जिस वजह से बकाया कर्ज जून 2022 तक ब्याज सहित 252 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिर फाइनेंस कंपनी के कोर्ट का रुख किया। हाल ही में एक अदालत ने देसाई की कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया याचिका स्वीकार कर ली थी।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने किया। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण फांसी है। 58 वर्षीय देसाई को आज एनडी स्टूडियो में अंतिम विदाई दी गई। यह भी पढ़े-मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में नया मोड़, सामने आए 4 बिजनेसमैन के नाम!

बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा था कि देसाई की मौत की न केवल आकस्मिक व दुर्घटनावश मौत के रूप में जांच की जानी चाहिए, बल्कि एडेलवीस ग्रुप के राशेष शाह एवं एडेलवीस एआरसी द्वारा लगायी गयी ब्याज दर, हर साल ब्याज को बहुत अधिक बढ़ाने वाली दर और कर्ज वसूली के तौर तरीकों की भी जांच होनी चाहिए। इसके लिए एक विशेष दल का गठन किया जाना चाहिए।

हालांकि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने विधानसभा में कहा कि नितिन देसाई की मौत के मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। साथ ही उनके स्टूडियो को टेकओवर करने पर भी विचार किया जायेगा। नितिन देसाई ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

Story Loader