29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में नया मोड़, सामने आए 4 बिजनेसमैन के नाम!

Nitin Desai Death: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या मामले में पुलिस ने फ़िलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड को बुलाया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 02, 2023

nitin_desai_death_1.jpg

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर था करोड़ों का कर्ज

Nitin Desai Suicide: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की आत्महत्या से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। नितिन देसाई ने बुधवार को कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। खबर है कि नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले कुछ वॉयस नोट्स रिकॉर्ड किए थे।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रकांत देसाई कल देर रात दिल्ली से फ्लाइट से मुंबई पहुंचे और अपने स्टूडियो गए। जहां कथित तौर पर उन्होंने अपनी वॉयस क्लिप रिकॉर्ड की, जिसमें चारों कारोबारियों का नाम होने का दावा किया जा रहा है। यह भी पढ़े-‘लगान’, ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, स्टूडियो में लगाई फांसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले यह वॉयस नोट रिकॉर्ड किया है। इसमें चार बिजनेसमैन का जिक्र किया गया है। देसाई ने कल रात दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी। वह रात 2.30 बजे कार से कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो पहुंचे। तभी उन्होंने वहां के मैनेजर से बातचीत की. उन्होंने मैनेजर से कहा कि वह कल सुबह उसे वॉयस रिकॉर्डर देंगे। हालांकि उन्होंने वॉयस रिकॉर्डर के बारे में कुछ और नहीं बताया।

तदनुसार, मैनेजर ने सुबह वॉयस रिकॉर्डर के लिए देसाई से संपर्क करने का प्रयास भी किया। हालांकि सुबह नितिन देसाई एनडी स्टूडियो के मेगाहॉल के पास फंदे से लटके हुए पाए गए। उस वक्त ये वॉयस रिकॉर्डर उनके शव के पास पड़ा था. पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इसमें कुछ वॉइस नोट्स हैं। जिसमें चार बिजनेसमैन ने उनके साथ वित्तीय लेन-देन के बाद कैसे उन्हें परेशान किया और दबाव डाला, यह रिकॉर्ड किया गया है।

हालांकि, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ऑडियो क्लिप में बताए गए चारों कारोबारियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। खबर है कि पुलिस जांच के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज करेगी। हालांकि पुलिस ने चारों कारोबारियों के संबंध में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। देसाई की आत्महत्या मामले में पुलिस ने फ़िलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड को बुलाया गया है।

खुदकुशी करने वाले नितिन देसाई पर करोड़ों का कर्ज भी था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 252 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाया था, जिस वजह से हाल ही में एक अदालत ने उनकी कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया याचिका स्वीकार की थी। कोरोना के बाद से उनकी आर्थिक स्थिती बिगड़ती चली गई।

नितिन देसाई चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे। उन्होंने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया। उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। देसाई ने अपने 30 साल से अधिक के करियर में विधु विनोद चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी और आशुतोष गोवारिकर जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने केबीसी, कमजोर कड़ी, हार्टबीट, ब्लफमास्टर, दस का दम, सच का सामना जैसे कई शो के सेट तैयार किए।