1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: पंकजा मुंडे की दशहरा रैली में अफरा-तफरी, पुलिस ने भाजी लाठियां, सेल्फी के चक्कर में हुई घटना

Pankaja Munde Beed Dussehra Rally Ruckus: दावा किया जा रहा है कि दशहरा रैली में पहुंचे कुछ कार्यकर्ता पंकजा मुंडे के साथ सेल्फी लेने की जिद कर रहे थे। इस बीच मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 05, 2022

Pankaja Munde Beed Dussehra rally Ruckus News

पंकजा मुंडे की दशहरा रैली में लाठीचार्ज

Pankaja Munde Dussehra Rally in Beed: महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) नेता पंकजा मुंडे की बीड में आयोजित दशहरा रैली में भगदड़ जैसे हालात बनने की खबर है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के भाषण के बाद हालात कुछ देर के लिए बेकाबू हो गए। बीड जिले के सावरगांव में मुंडे ने जैसे ही दशहरा रैली का भाषण खत्म किया, तभी कुछ कार्यकर्ता अचानक मंच के करीब पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लेकिन पुलिस के बल प्रयोग से स्थिति और बिगड़ गई। गनीमत रही की इस भगदड़ में कोई हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हंगामे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि दशहरा रैली में पहुंचे कुछ कार्यकर्ता पंकजा मुंडे के साथ सेल्फी लेने की जिद कर रहे थे। कुछ सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ गए और इसी बीच मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यह भी पढ़े-शिवसैनिकों को जोड़ने के लिए शिंदे गुट का ‘इमोशनल’ दांव, बालासाहेब ठाकरे के नाम पर मंच पर रखी खाली कुर्सी


ऐसे बिगड़े हालात

पंकजा मुंडे की दशहरा सभा आज सावरगांव में हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीड जिले और मराठवाड़ा से जुटे। पंकजा ने दमदार भाषण भी दिया। लेकिन भाषण से पहले ही वहां कुछ युवकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। तब पंकजा मुंडे ने भी बीच-बचाव कर पुलिस व कार्यकर्ताओं को शांत कराया। लेकिन पंकजा मुंडे का भाषण खत्म होते ही कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेने पर जोर दिया. तब कुछ कार्यकर्ता मंच पर पहुंचे। बाद में और समर्थक मंच की तरफ बढ़ें, जिस वजह से हालात नियंत्रण के बाहर हो गए। आयोजन स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।


पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रैली स्थल पर भगदड़ मचने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद स्थिति और खराब हो गई।