2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: घर आई लड़की के बारे में 11 साल के बेटे से माता-पिता ने पूछा तो… लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

ठाणे जिले के कल्याण शहर में 11 वर्षीय एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़के के माता-पिता ने उसे उसकी दोस्त से मिलने नहीं दिया, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 22, 2024

Mumbai Bandra woman murder

Thane Kalyan News : मुंबई के करीब कल्याण शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व) में एक 11 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) कर ली क्योंकि उसके माता-पिता ने उससे घर में एक लड़की की उपस्थिति के बारे में सवाल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के कल्याण पूर्व में परिवार के साथ रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने मामूली बात पर शुक्रवार को फांसी लगा ली। घटना के समय लड़के के माता-पिता घर पर नही थे। कोलसेवाड़ी (Kolsewadi) पुलिस थाने में इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय लड़के की 13 वर्षीय दोस्त (लड़की) उससे मिलने के लिए दूर से आई थी, लेकिन लड़के के माता-पिता ने उसे मिलने नहीं दिया और वापस घर भेज दिया।

यह भी पढ़े-पति-पत्नी ने 2 बच्चों समेत की आत्महत्या, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से दहल उठा धुले

शुक्रवार शाम में कल्याण (पूर्व) के कोलसेवाड़ी इलाके में 11 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोलसेवाड़ी पुलिस के मुताबिक, मृतक की 13 वर्षीय दोस्त टिटवाला (Titwala) से लड़के से मिलने उसके घर आई थी।

लड़की को घर में देखकर लड़के के माता-पिता ने उससे पूछताछ की और बाद में लड़की को टिटवाला स्थित उसके घर वापस ले गए। जब माता-पिता टिटवाला से वापस कल्याण अपने घर लौटे तो बेटा फंदे से झूलता मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम ने कहा कि आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। वहीँ, इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है, इलाके में हड़कंप मच गया है।