उद्धव ठाकरे ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहे है, उनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की मोदी जी की है। पीएम मोदी और अमित शाह जी मणिपुर तो नहीं जा रहे है, लेकिन अगर वह बांग्लादेश जा सकते है तो जाना चाहिए... बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना और उनकी रक्षा करना मोदी जी का काम है, हिंदुस्तान सरकार का काम है। इसी हिंदुस्तान सरकार ने इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी और अगर उसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है तो उसे रोकने की पूरी जिम्मेदारी भारत के प्रधानमंत्री की है।”