
शीतल म्हात्रे और प्रकाश सुर्वे
Sheetal Mhatre Prakash Surve Viral Video Case: शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे और पार्टी की उप नेता शीतल म्हात्रे के कथित आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। शीतल म्हात्रे वायरल वीडियो मामले में वरुण सरदेसाई (Varun Sardesai) ने बड़ा दावा किया है। सरदेसाई ने मांग की है कि विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे ने उस पूरे वीडियो को फेसबुक पर लाइव किया था। इसलिए असली आरोपी राज ही है। उसे इस मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शीतल म्हात्रे का वीडियो मॉर्फ (Sheetal Mhatre Viral Video) किया गया तो असली वीडियो कहां है?
उद्धव ठाकरे खेमे के नेता सरदेसाई ने दावा किया है कि विवादित वीडियो को विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे ने ही बनाया है। उन्होंने कहा, मुंबई पुलिस सक्षम है। वे असली आरोपितों को गिरफ्तार करेंगे। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना नेताओं के वीडियो से छेड़छाड़ करने के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। यह भी पढ़े-प्रकाश सुर्वे के बिगड़े बोल, समर्थकों से कहा- विरोधियों ने दादागिरी की तो तोड़ दो पैर, करवा दूंगा बेल
वहीं पुलिस ने इस प्रकरण के सिलसिले में उद्धव ठाकरे गुट के एक नेता को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तब पांच व्यक्ति गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपियों में विनायक दावरे (26) भी शामिल हैं, जो उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी साईनाथ दुर्गे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
क्या है मामला?
मुंबई के गोरेगांव में शनिवार (11 मार्च) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शीतल म्हात्रे और विधायक प्रकाश सुर्वे शामिल हुए। इस रैली में शामिल जीप पर सवार सुर्वे व म्हात्रे का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, स्थानीय सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक मनीषा चौधरी भी मौजूद रही थीं।
शीतल म्हात्रे ने आरोप लगाया कि ठाकरे समूह और युवा सेना के पदाधिकारियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए इस वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया है। म्हात्रे ने रविवार तड़के दहिसर थाने में वीडियो को लेकर मामला दर्ज करवाया।
Updated on:
14 Mar 2023 06:20 pm
Published on:
14 Mar 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
