
File Photo
Pune Women Murder: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस को बिबवेवाडी इलाके में एक मंदिर के पास एक महिला का शव मिला। जब मामले की गहराई से जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला की बिबवेवाडी में गोयला गार्डन के सामने एक दुकान थी, जिसमें कथित तौर पर आयुर्वेदिक दवाएं बेची जाती थीं। 9 दिसंबर को महिला रोजाना की तरह अपने दुकान में सोने आई। उसी समय आरोपी नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचे और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने मना किया तो आरोपी ने मौके पर ही मौजूद रॉड से महिला पर कई वार किए। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: एक्सप्लोसिव कंपनी में उजड़े घर, किसी ने कमाने वाला गंवाया, तो किसी के सिर से उठा मां का साया
गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने अपराध को छुपाने के लिए क्रूरता की हदें पार कर दी। उन्होंने महिला के चेहरे पर गंभीर घाव कर दिए ताकि उसकी पहचान न हो सके।
पुलिस को मामले की छानबीन के दौरान एक संदिग्ध दोपहिया वाहन नजर आया। पुलिस की टीम ने बिबवेवाडी से चाकण तक 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रविसिंह चितोडिया और विजय मारुति पाटिल के रूप में हुई है।
जांच के दौरान दोपहिया से संदिग्ध रविसिंह का नाम पता चला। पुलिस ने उसे नासिक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने विजय पाटिल का नाम बताया। पुलिस ने उसे पालघर से दबोच लिया। गहन पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
17 Dec 2023 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
