
पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बुजुर्ग महिला के खिलाफ FIR दर्ज
Pune Gaja Marne Gang: महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपहरण और फिरौती की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) ने बताया कि एक शेयर बाजार ट्रेडर (Share Market Trader) और उसके दोस्त को बचाया गया। उन्हें गाजा मार्ने गिरोह से जुड़े अपराधियों द्वारा कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, पुणे पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि गाजा मार्ने (Gaja Marne) और उसके गुर्गे रूपेश मार्ने (Rupesh Marne) की तलाश कर रही है। इस अपहरण के केस को सुलझाने के लिए पुणे सिटी पुलिस की अपराध शाखा की दो टीमों का गठन किया गया था। यह भी पढ़े-Pune News: पहले मोबाइल पर चैटिंग, फिर न्यूड कॉलिंग! पुणे के युवक ने तंग आकर दे दी जान
आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने 7 अक्टूबर को कटराज (Katraj) क्षेत्र से 34 वर्षीय ट्रेडर और उसके 30 वर्षीय दोस्त (जो व्यापारिक सहयोगी भी है) का अपहरण कर लिया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संदिग्धों ने पुणे में मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर अलग-अलग वाहनों से दोनों पीड़ितों को लेकर रात भर इधर-उधर भटकते रहे और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
मामले की जानकारी मिलने पर एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 की टीमों ने विशेष ऑपरेशन शुरू किया। जांच में पता चला कि अपहरण के पीछे 55 वर्षीय गैंगस्टर गजानन पंढरीनाथ (Gajanan Pandharinath) उर्फ गजा मार्ने (Gaja Marne) उर्फ महाराज (Maharaj) और उसके 43 वर्षीय भतीजे रूपेश मार्ने (Rupesh Marne) का हाथ है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों को पुलिस टीम ने शनिवार रात पुणे कैंप इलाके (Pune Camp Area) से पकड़ लिया और दोनों अपहृतों को बचा लिया।
पुणे पुलिस ने गिरफ्तार चार लोगों की पहचान सचिन घोलप, अमर किरदत, हेमंत पाटिल और फिरोज शेख के रूप में की है। पुलिस ने गजा मार्ने, रूपेश मार्ने और इस अपहरण में कथित तौर पर शामिल एक महिला व चार अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।
कौन है मार्ने गैंग?
वर्तमान में मार्ने के नेतृत्व वाला गिरोह पुणे और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। खुद मार्ने के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी और डकैती समेत 31 मामले दर्ज हैं। जबकि उसके गुर्गे रूपेश के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार संदिग्ध घोलप और पाटिल के खिलाफ क्रमश: आठ और पांच केस दर्ज है।
Published on:
10 Oct 2022 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
