24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: पुणे में ऑडी कार ने 2 स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

Pune Accident Video : यह घटना आधी रात के बाद पुणे के कोरेगाव पार्क इलाके में गूगल दफ्तर के सामने हुई। कार चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 11, 2024

Pune Google Audi accident

Pune Hit and Run Case : महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई है। कोरेगांव पार्क इलाके में गूगल बिल्डिंग के सामने यह घटना हुई। जहां पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने दो स्कूटर सवारों को कुचल दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए है। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। इस बीच, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को देर रात करीब 1:30 बजे हुई। मुंधवा इलाके में गूगल ऑफिस के बाहर ऑडी कार ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इसके बाद उसने एक फूड डिलीवरी बॉय की स्कूटी पर ऑडी कार चढ़ा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक डिलीवरी बॉय का नाम रऊफ अकबर शेख (21) है।

यह भी पढ़ें-Pune Porsche Case: 300 शब्दों का निबंध लिखने की शर्त पर बेल देना पड़ा भारी! किशोर न्याय बोर्ड के 2 मेंबर बर्खास्त

चश्मदीदों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी, बल्कि तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़ितों को नोबल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रऊफ अकबर शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

पुणे पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से ऑडी कार की पहचान की और मालिक को पुणे के हडपसर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आयुष प्रदीप तयाल (34) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑडी कार चालक नशे में था या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। इस मामले में धारा 105,281, 125(ए), 132, 119,177,184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।