21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘केतन बहुत केयरिंग और काइंड है’: सिया का पुराना वीडियो वायरल, सगाई में मंगेतर के लिए कही थी यह बात

Siya Goyal Engagement Video: पुणे के 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार सिया गोयल (20) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो केतन और सिया की सगाई का बताया जा रहा है, जिसमें सिया मंच से केतन की जमकर तारीफ करती नजर आ रही है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 21, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

(Photo: X/@jayprakashindia)

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केतन (26) की होने वाली पत्नी सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है। इसी बीच सिया और केतन की सगाई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिया सबके सामने केतन की सराहना करते हुए उसे ख्याल रखने वाला (केयरिंग) और दयालु (काइंड) बता रही है। जिस मंगेतर के लिए कभी सिया ने यह शब्द कहे थे, उसी की हत्या की साजिश रचने का आरोप अब उस पर लगा है, जिससे हर कोई हैरान है।

सगाई में की थी जमकर तारीफ, कुछ ही महीनों में मार डाला!

वीडियो में सिया गोयल माइक पर बोलते हुए कहती दिखाई देती हैं कि “He Is Caring and Kind" यानी केतन बेहद देखभाल करने वाला और दयालु इंसान हैं। सगाई समारोह के दौरान सिया द्वारा कही गई इस बात की अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि कुछ ही महीनों बाद सिया गोयल पर केतन को पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।

पुलिस जांच के अनुसार, सिया ने पूछताछ में बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कथित तौर पर दावा किया कि केतन हकलाता था और वह गंजापन छिपाने के लिए विग पहनता था। हालांकि, सिया के दावों का जवाब देते हुए केतन के पिता ने कहा कि उससे कुछ भी नहीं छिपाया गया था और न ही उस पर शादी के लिए कोई दबाव डाला गया था। अगर वह मना कर देती, तो शादी नहीं होती, इसके लिए केतन की जान लेने की जरूरत नहीं थी।

लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धकेलने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। जांच में आरोप है कि उन्हें करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर गिराया गया। इसी मामले में पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

इंटरनेट पर वीडियो देखकर बनाया था फुलप्रूफ प्लान

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से पिछले 6 से 7 महीनों की चैट और बातचीत की गहन जांच की। पुलिस का दावा है कि चैट से ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों ने पॉडकास्ट, वीडियो और वेब सीरीज देखकर अपराध करने के तरीकों की जानकारी जुटाई थी। साथ ही अपराध के बाद कैसे बचा जाये, इसके बारे में भी इंटरनेट से जानकारी जुटाई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने देश के अलग-अलग राज्यों में हुई चर्चित हत्याओं का भी अध्ययन किया और यह समझने की कोशिश की कि किस तरीके से अपराध करने पर संदेह कम हो सकता है। इन सभी डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है और आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा। फिलहाल, सिया और चेतन न्यायिक हिरासत में येरवडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग