25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lonavala: देखते ही देखते भुशी डैम में बह गया परिवार, 3 के शव मिले, 24 घंटे बाद भी 2 बच्चे लापता

Lonavala Bhushi Dam Accident : पुणे से अंसारी परिवार के 15-16 लोग रविवार दोपहर में भूशी बांध क्षेत्र में घुमने आये थे। इस दौरान हादसा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 1 Jul 2024, 12:52 PM IST

Lonavala Bhushi Dam

मॉनसून में मौज-मस्ती (Monsoon Trip) के लिए महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित भुशी डैम (Bhushi Dam) घुमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। डैम क्षेत्र में मौजूद झरने में रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक ही परिवार के पांच लोग बह गए। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, भुशी डैम के करीब झरने में महिला, बच्चों समेत कुल पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के लगभग 24 घंटे बाद भी अब तक दो लोगों के शव नहीं मिले है और उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़े-28 साल की पत्नी से जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति, ससुर भी करता था गंदा काम, केस दर्ज

इस बीच पूरे परिवार के बह जाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 जून को शादी के मौके पर अंसारी परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। इस घटना से अंसारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुणे जिले के हडपसर के सैयद नगर से अंसारी परिवार के 15-16 लोग रविवार दोपहर में भूशी बांध क्षेत्र में घुमने आये थे। इस दौरान सात सदस्यों के झरने में बह जाने की दिल दहला देने वाली घटना हुई। जिसमें से दो लोग पानी की तेज धारा से बाहर निकलने में कामयाब रहे और बच गये। हालाँकि, चार छोटे बच्चे और एक महिला पानी में बह गई। उनमें से तीन के शव बचाव दल को मिल गए, जबकि दो लापता है।

नूर शाहिस्ता अंसारी (उम्र 35), अमीना आदिल अंसारी (उम्र 13), मारिया अंसारी (उम्र 7), हुमेदा अंसारी (उम्र 6) और अदनान अंसारी (उम्र 4) की मौत हुई हैं। इसमें से मारिया और अदनान अभी भी लापता हैं, जबकि बाकी तीन के शव मिल गए हैं।

अंसारी परिवार के सदस्य झरने के पानी में आनंद ले रहे थे। उस समय भुशी बांध के क्षेत्र और पठार पर भारी बारिश हो रही थी। इससे झरने का जलस्तर बढ़ गया। इससे पहले कि उन्हें पता चलता, पानी का बहाव बहुत तेज हो गया और सभी लोग फंस गए। कुछ ही मिनटों में सभी तेज पानी के बहाव में बह गए. सिर्फ एक बच्ची और एक पुरुष ही बच सके।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग